Sunday, March 22, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा पर मंडलायुक्त का कड़ा रुख

Gonda News: स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा पर मंडलायुक्त का कड़ा रुख

आयुक्त ने गोंडा-बलरामपुर के अफसरों को दी चेतावनी

मरीजों की अनदेखी और आंकड़ों की बाजीगरी अब बर्दाश्त नहीं-शशि भूषण

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा और बलरामपुर जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा पर मंडलायुक्त देवीपाटन शशि भूषण लाल सुशील ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने जनपदों के अफसरों को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि मरीजों की अनदेखी और आंकड़ों की बाजीगरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आयुक्त सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी और अन्य स्वास्थ्य विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे जमीनी हकीकत को सुधारें, न कि कागजी खानापूरी में जुटे रहें। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा को लेकर आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े किए।

उन्होंने कहा कि आशा और एएनएम की मॉनिटरिंग पूरी तरह फेल है और इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा आ रही है। टीकाकरण की कम उपलब्धि, संस्थागत प्रसव में गिरावट, मातृ मृत्यु दर में सुधार न होना और नियमित जांच की उपेक्षा जैसे मुद्दों पर सीएमओ से सीधी रिपोर्ट तलब की गई।

मंडलायुक्त ने विशेष रूप से बलरामपुर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा पर चिंता जताई और कहा कि यदि सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि योजनाओं की समीक्षा कागजों के आधार पर नहीं, फील्ड के निरीक्षण पर आधारित होनी चाहिए।

मंडलायुक्त ने कहा कि बाल विकास और पोषण योजनाएं धरातल पर प्रभावी नहीं हैं और इसमें समन्वय की कमी है। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागीय समन्वय बैठकों का नियमित आयोजन हो और मील स्टोन के आधार पर हर माह प्रगति रिपोर्ट पेश की जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की प्रगति में यदि किसी स्तर पर ढिलाई मिली तो संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार माने जाएंगे।

आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पा रही है। हेल्थ रिपोर्ट्स में भारी विरोधाभास पाया गया है और विभागों के आंकड़ों में मेल नहीं है। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से पूछा कि विद्यालयों में संचालित पोषण कार्यक्रमों की निगरानी किस स्तर पर हो रही है। बैठक में गोंडा और बलरामपुर के जिलाधिकारी, सीएमओ, बीएसए, डीपीओ सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Gonda News: स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा पर मंडलायुक्त का कड़ा रुख

यह भी पढें : 6ठें दिन भी जारी रहा राष्ट्रीय छात्र पंचायत का धरना

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular