संवाददाता
उमरी बेगमगंज, गोण्डा। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसडीएम तरबगंज कुलदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी संसार चन्द राठी व थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ स्थानीय पुलिस फोर्स ने उमरी बेगमगंज के मुख्य मार्ग पर फ्लैग मार्च कर आम नागरिकों की सुरक्षा का एहसास दिलाया। क्षेत्राधिकारी तरबगंज ने चुनाव में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने एवं निर्भीक होकर निष्पक्ष चुनाव करने की भी अपील की। थानाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव में किसी प्रकार की हिमाकत करने वालों पर गैंगस्टर की कार्यवाही की जाएगी। अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। आदर्श आचार संहिता का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने को कहा। चुनाव में किसी भी प्रकार के प्रलोभन में ना आए तथा समझ-बूझकर निष्पक्ष मतदान करें। उन्होंने बताया कि अराजक तत्वों की सूचना सीधा पुलिस को दें। चुनाव में भाईचारे के साथ रहने का आहवान किया तथा चुनाव में माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी। फ्लैग मार्च में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ स्थानीय पुलिस बल के जवान रहे।
यह भी पढ़ें : पति पत्नी में से एक हो सकता है चुनाव ड्यूटी से मुक्त, करें आवेदन
अनुरोध
आप अवगत ही हैं कि हिन्दुस्तान डेली न्यूज देवीपाटन मण्डल का प्रमुख न्यूज पोर्टल है। पोर्टल की महत्वपूर्ण प्रादेशिक व राष्ट्रीय खबरों को भी इस ग्रुप में स्थान मिलता है। अवांछित सामग्री से ग्रुप को बचाने के लिए एडमिन के अलावा अन्य किसी के द्वारा भी पोस्ट किया जाना प्रतिबंधित है। डिस्अपीरिंग मैसजेज की सेटिंग आन होने के कारण ग्रुप पर पोस्ट की जाने वाली सामग्री सात दिन बाद स्वतः नष्ट हो जाती है अर्थात् ग्रुप में जाकर बार-बार ‘क्लीर चैट’ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। खबरों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण खबरें ही ग्रुप पर पोस्ट की जाती हैं। www.hindustandailynews.com पर क्लिक कर पोर्टल की सभी खबरों को आप पढ़ सकते हैं। खबरों को लेकर यदि आपके कोई सुझाव हों तो उनका स्वागत है।
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल/वाट्सएप 9452137310
