Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonds News : नाराज DM ने 67 अधिकारियों कर्मचारियों का रोक दिया...

Gonds News : नाराज DM ने 67 अधिकारियों कर्मचारियों का रोक दिया वेतन

कुपोषित बच्चों के पुनर्वास में रुचि न लेने वाले ब्क्च्व्े की समाप्त होगी सेवा

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के 16 सीडीपीओ सहित 67 कर्मचारियों को वेतन रोक दिया है। जिला पोषण समिति की बैठक में कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन एवं उन्हें पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराकर ग्रीन श्रेणी में लाए जाने की समीक्षा में पाया गया कि सीडीपीओ सहित अधीनस्थ सुपरवाइजर एवं विभाग के कर्मचारियों द्वारा कोई रूचि नहीं ली जा रही है तथा सिर्फ कागजी कार्यवाही कर कोरम पूरा किया जा रहा है। लापरवाही से नाराज डीएम ने बाल विकास एवं पुष्टाहर विभाग के जनपद मुख्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों सहित सभी सीडीपीओ व अन्य समस्त कर्मचारियों को वेतन एवं मानदेय तत्काल रोक दिया है तथा अगले 15 दिनों में सुधार न होने पर विभागीय कार्यवाही की चेतावनी भी दी है।
समीक्षा में सैम व मैम बच्चों के चिन्हांकन की स्थिति बेहद खराब पाई गई। निर्धारित मानक लगभग 18 हजार बच्चों के सापेक्ष मात्र 1391 बच्चों का ही अब तक चिन्हांकन किया गया है तथा पोषण पुनर्वास केन्द्र जिला अस्पताल में मात्र 10 बच्चे ही एडमिट हैं। इस खराब प्रगति से नाराज डीएम ने बैठक में ही कार्यक्रम विभाग के अधिकारियों को बड़ी फटकार लगाई तथा सुधार न करने पर बाल विकास परियोजना अधिकारियों की सेवा समाप्ति की कार्यवाही की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि पोषण पखवाड़े के दौरान विभाग द्वारा की गई बतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट उन्हें दी जाय। उन्होंने कहा कि सीडीपीओ व सुपरवाइजर फील्ड में निकलें तथा काम करें, सिर्फ कागजी रिपोर्टिंग वाले अधिकारी-कर्मचारी कतई बख्शे नहीं जाएगें। उन्होंने कहा कि बच्चों का वजन करना, उनकी लंबाई के अनुसार उन्हें श्रेणियों में रखना तथा उसी के अनुसार उनके स्वास्थ्य वर्धन के लिए काम करें। बैठक में सीडीओ शशांक त्रिपाठी, डीएफओ आरके त्रिपाठी, डीपीओ मनोज कुमार, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी,सीवीओ रवीन्द्र सिंह राठौर, डीईएसटीओ डा0 नरेन्द्र कुमार, डीसी संत कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी, बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह, डीएचओ मृत्युंजय सिंह सहित अन्य अधिकारी तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular