संवाददाता
गोंडा। तहसील मनकापुर के अंतर्गत ग्राम सिसवा में चल रहे निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में कराए जा रहे कार्यों के गुणवत्ता की जांच करते हुए संबंधित कार्यदाई संस्था एवं एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान में रखते हुए समय से कार्य को कराया जाय। इसके साथ ही विद्यालय के सारे भवनों में जाकर मौके के स्थिति को देखा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कीर्ति प्रकाश, तहसीलदार पैगाम हैदर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी एवं कार्यदायी संस्था सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

