परसपुर थाना प्रभारी पर जमीन विवाद में दबाव बनाकर जबरन सुलहनामा कराने का आरोप
सुनील द्विवेदी
गोंडा। जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के त्योरासी गांव में एक जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हैं। एक पक्ष ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दबाव बनाकर प्रकरण में जबरन सुलहनामे पर हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया है।
गांव निवासी रामपाल सिंह के अनुसार, पड़ोसी शिवनाथ के घर के पास स्थित उनकी जमीन पर बीते 12 जुलाई 2025 को जबरन कब्जा करने के उद्देश्य से साफ-सफाई करने लगे। विरोध करने पर मौके पर मौजूद शिवनाथ सिंह तथा उनके बेटों भीम सिंह व प्रदीप सिंह समेत कुछ अन्य लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज किया। रामपाल का कहना है कि उक्त जमीन के स्वामित्व को लेकर अदालत में मुकदमा विचाराधीन है। उनका इस पर वर्षों से कब्जा रहा है। इसके बावजूद विपक्षी कई बार कब्जे की कोशिश करते हुए विवाद उत्पन्न कर चुके हैं। स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली होने के कारण उसे अक्सर फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती रही है।
रामपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में पूर्व में हुए विवाद में स्थानीय थाने पर 26 अगस्त 2022 को विपक्षियों के खिलाफ भादवि की धारा 323 और 452 रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 541 को 615 में फेरबदल को लेकर राजस्व विभाग की टीम द्वारा की गई जांच में पाया गया कि जमीन का नंबर बदलकर दिखाया गया है। रामपाल सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्षी द्वारा किए गए कब्जे के प्रयास को लेकर उन्होंने स्थानीय पुलिस से शिकायत किया तो थाना प्रभारी ने अनुचित दबाव डालकर उनसे जबरन सुलहनामा लिखवा लिया। रामपाल सिंह के अनुसार, थानाध्यक्ष ने कहा-’सुलहनामे पे दस्तखत करो, नहीं तो बेइज्जत करके हवालात में डाल दूंगा।’
दूसरी ओर, आरोपी पक्ष के भीम सिंह का कहना है कि विवादित बताई जा रही जमीन उन्हीं की है। इस पर उनके नाना का वर्षों से कब्जा रहा है और इसी जगह पर उनका जन्म भी हुआ था। थाना प्रभारी ने आरोपों को निराधार बताया है।
यह भी पढें : RSS की शताब्दी वर्ष पर होंगे बड़े कार्यक्रम-सुभाष जी
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 08619730058 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com
