जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिला पुलिस द्वारा 15 लाख की फिरौती मांगने वाले अन्तर जनपदीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए घटना का सफल अनावरण करने पर हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत श्री बलरामदास जी महाराज ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर से उनके कैम्प कार्यालय पर मिलकर धन्यवाद दिया तथा घटना के अनावरण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली पुलिस टीम को नगद इनाम से पुरस्कृत किया। बता दें पिछले दिनों थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत इंद्रापुर जयनगरा के पूर्व ग्राम प्रधान से उनके लड़के की जान की सलामती हेतु मोबाइल पर फोन करके 15 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। इस संबंध में उन्होंने स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी आकाश तोमर ने थाना कोतवाली नगर के साथ ही स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) व सर्विलांस टीम को घटना के त्वरित व सफल अनावरण की जिम्मेदारी सौंपी थी। संयुक्त टीमों के प्रयास से बीते रविवार को रंगदारी मांगने के चार अभियुक्तों युवराज सिंह पुत्र यशवंत सिंह व आदित्य सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासीगण ग्राम मधुबन थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर, अविनाश पाठक पुत्र राजीव पाठक निवासी धोबीभार थाना धनपत नगर जनपद सुल्तानपुर तथा अमित उर्फ आजाद सिंह पुत्र कैलाश सिंह निवासी बिठौरा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके उपलक्ष्य में हनुमान गढ़ी के महंत ने आज यहां आकर विशेष रूप् से एसपी द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा पुलिस टीम को पुरस्कृत किया।

यह भी पढें : प्रेमी के साथ मिलकर बहन ने किया था भाई की हत्या!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
