विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण का दिया निर्देश
संवाददाता
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने पिछले छह माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु मनकापुर सर्किल के समस्त थानों (मनकापुर, छपिया, खोड़ारे, मोतीगंज, धानेपुर) से संबंधित समस्त विवेचकों का अर्दली रूम किया तथा सर्वप्रथम लंबित समस्त विवेचनाओं का विवरण प्राप्त कर क्रमशः प्रत्येक विवेचक से विवेचना के अधिक अवधि तक लंबित रखने का कारण जानते हुए विवेचना की अद्यावधिक स्थिति की जानकारी करने के साथ ही इन विवेचनाओं के निस्तारण में आ रही परेशानियों के बारे में जाना। जनपद में लंबित ऐसी विवेचनाएँ जिनमे प्रमुखतः जालसाजी, अपहरण, चोरी, हत्या व महिला सम्बन्धी मुकदमें के शीघ्र निस्तारण हेतु सभी विवेचको को निर्देशित किया तथा क्षेत्राधिकारी मनकापुर को अपने निकट पर्यवेक्षण में इन मुकदमों का अतिशीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया। महिला संबंधी अपराधों व अपह््रत बालिकाआें के मुकदमों में टीम बनाकर अतिशीघ्र बरामदगी कर मुकदमे का निस्तारण कराने व वांछित अभियुक्तों, पुरस्कार घोषित अपराधी व वारंटियों की गिरफ्तारी तथा न्यायालय द्वारा प्राप्त शमन का शतप्रतिशत तामिला हेतु निर्देशित किया। सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर व गुण्डा एक्ट की कार्यवाही करते हुए हिस्ट्रीशीट खुलवाने हेतु तथा गैंगेस्टर के अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 14(1) की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। एसपी ने आईजीआरएस पोर्टल, मुख्यमंत्री पोर्टल, जनशिकायत, 1090, सम्पूर्ण समाधान दिवस, तहसील दिवस आदि अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों और थाने पर सीधे प्राप्त प्रार्थना पत्रां का अंकन और गुणवत्तापरक निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने थानों में नियुक्त साइबर नोडल उपनिरीक्षक व प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि वे थाना क्षेत्र में स्थित शिक्षण संस्थानों, चौराहे व भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर साइबर जागरूकता से सम्बन्धित पम्पलेट, पोस्टर व चौपाल लगाकर आम जनमानस में साइबर अपराध के रोकथाम के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी व बचाव के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए नेशनल साइबर क्राइम रिर्पोटिंग पोर्टल एवं टोल फ्री हेल्प लाइन नम्बर 1930 के बारे में जानकारी दें। साथ ही साइबर अपराध जैसे इंटरनेट बैकिंग, एटीएम कार्ड, डेविड कार्ड, क्रेडिट, ओलेक्स फ्राड, वालेट, यूपीआई सम्बन्धित धोखाधड़ी में सावधानियां, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, व्हाट्एप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइड से होने वाले फ्राड के सम्बन्ध में सावधानियां, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हास्टएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप होने के सम्बन्ध में बचाव के तरीके एवं साइबर अपराध घटित होने पर थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क, हेल्पलाइन नम्बर, वेबसाइट पर शिकायत दर्ज के सम्बन्ध में जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला आरक्षियों से संवाद स्थापित कर एंटी रोमियो टीम द्वारा की गयी कार्यवाही के बारे में जानकारी ली गयी तथा प्रतिदिन क्षेत्र में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराध की रोकथाम हेतु जागरूक करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मनकापुर संजय तलवार, संबंधित विवेचनाओ के विवेचकगण के अतिरिक्त अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
यह भी पढें : सपा गठबंधन से अलग होंगी दो पार्टी?
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
