Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : SP ने थाना धानेपुर का किया औचक निरीक्षण

Gonda : SP ने थाना धानेपुर का किया औचक निरीक्षण

संवाददाता

गोंडा। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने शुक्रवार को थाना धानेपुर के औचक निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, बंदी गृह, विवेचना कक्ष, मेंस व थाना परिसर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने रिकार्डांे को अद्यतन करने, साफ सफाई रखने एवं महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों को आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके प्रति सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करते हुए तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला आरक्षियों को अपने-अपने बीट क्षेत्र में जाकर महिलाओं व बालिकाओं से वार्ता कर महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076, 1098, 108 व 102 के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने थाने के त्यौहार, मासिक व अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया तथा सभी अभिलेखों को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायतों के सम्बन्ध में लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर प्रत्येक शिकायती प्रार्थना पत्र का स्वयं मौके पर जाकर आवेदक की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने एवं लम्बित विवेचनाआंे का भी गुणदोष के आधार पर निस्तारण, वांछित अभियुक्तांे की शीघ्र गिरफ्तारी व परिसर में खड़े मुकदमाती वाहनों के निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मानंद सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

पांच अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उमरी बेगमगंज से संवााददाता अतुल तिवारी के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के महाराज दीन शुक्ला पुत्र नक्छेद शुक्ला निवासी धमरईया पूरे रामदीन पुरवा द्वारा दी गई तहरीर में बताया कि मैं ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कर रहा था। तभी विपक्षीगण श्रवण कुमार उर्फ पप्पू शुक्ला, रविंद्र कुमार उर्फ जौजे शुक्ला पुत्रगण गया प्रसाद, गया प्रसाद उर्फ ननके शुक्ला पुत्र आदित्य प्रसाद शुक्ला, चंदन शुक्ला पुत्र श्रवण कुमार शुक्ला, मनोज कुमार शुक्ला पुत्र बृजेश कुमार शुक्ला ने आकर गाली-गलौज करते हुए मारा-पीटा व जान से मारने की धमकी भी दिया। थानाध्यक्ष कुबेर तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर विपक्षीगणों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular