Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : SHO ने लिया बिसुही के जलभराव क्षेत्र का जायजा

Gonda : SHO ने लिया बिसुही के जलभराव क्षेत्र का जायजा

प्रदीप पाण्डेय

गोंडा। जनपद में करीब एक सप्ताह से रुक रुककर हो रही बरसात व तेज हवाओं ने लोगां को दिक्कतों में डाल दिया है। जिले में अनेक जगह जलभराव से आम जनमानस परेशान है। इटियाथोक कस्बे से सटे तेलियानी कानूनगो समेत आसपास स्थित कई ग्रामां में बिसुही नदी का पानी जगह जगह भर गया है। पानी का बहाव इतना तेज है कि आसपास के करीब एक दर्जन ग्रामां को अपने आगोश में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय ने टीम समेत सोमवार दोपहर में तेलियानी कानूनगो में बिसुही नदी के जलभराव के स्थित का पहुंचकर जायजा लिया और स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनका हाल जाना व समस्या सुनी। गौरतलब है कि यहां स्थिति बिसुही नदी का पानी अनेक जगह भरा हुआ है। पानी के चलते लोगों का घरां से निकलना मुश्किल है और खाने पीने की दिक्कत उत्पन्न हो गई है। लगातार बरसात के वजह से पानी के साथ साथ इसका बहाव भी तेजी से बढ़ रहा है। यहां करीब एक दर्जन ग्रामों को नदी ने अपने आगोश में ले लिया है और क्षेत्र के कई गांव बाढ़ग्रस्त है। सबसे भयावह स्थिति तेलयानी रोड की है। मार्ग पर तेजी से पानी बह रहा है। लोग इसी पानी से अपने घरों तक बड़ी मशक्कत के बाद पहुंचते है। इस मार्ग पर अच्छी खासी आबादी है। लोगों के मकान भी पानी में डूब चुके हैं और अंदर घरों में भी गंदा पानी भर गया है। जलभराव से लोगों को खाने पीने के साथ साथ रात्रि विश्राम में बड़ी दिक्कत पेश आ रही है। अनेक लोगों ने अपने पालतू जानवरों को दूसरी जगह ऊंचे स्थान पर पहुंचा दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तेलियानी कानूनगो में पहुंचकर जायजा लिया गया। कहा कि यहां बिसुही नदी के जलभराव की स्थिति पूर्ववत है, जिसकी जानकारी आलाधिकारियों को दी गई है। उन्होंने कहा कि बीते शाम को यहां एडीएम सुरेश कुमार सोनी, एसडीएम विनोद कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार सिंह ने आकर उनके संग बाढ़ पीड़ितों को भोजन का पैकेट वितरित कर लोगों का हाल जाना था।

यह भी पढें :  आज की प्रमुख खबरों पर एक नजर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक

RELATED ARTICLES

Most Popular