Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : SBI के ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन

Gonda : SBI के ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन

संवाददाता

कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील क्षेत्र के कर्नलगंज-कटरा मार्ग स्थित पहाड़ापुर बाजार में भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का जिला प्रबंधक बीएलएस इंटरनेशनल द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस ग्राहक सेवा केंद्र खुलने से क्षेत्रवासियों को अब बैंकिंग कार्य में बिना लम्बी दूरी तय किये आसानी से सुविधा प्राप्त हो सकेगी और खाताधारक को किसी भी कार्य के लिए बैंक के चक्कर अब नहीं काटना पड़ेगा। बैंक संबंधी सभी सुविधाएं खाताधारक को अब यहाँ से उपलब्ध हो सकेंगी। इस ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन अनूप कुमार श्रीवास्तव जिला प्रबंधक द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर शिवम् श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि अनिल श्रीवास्तव, कलवारी प्रधान भगौती प्रसाद, समाजसेवी अजय श्रीवास्तव, पप्पन सोनी, डॉ राहुल सिंह, आशीर्वाद मौर्य, सिपाहीलाल, वैभव श्रीवास्तव, तीरथराम मौर्य, कन्हैयालाल, नवीन चंद्र मिश्रा सहित अन्य काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। सीएसपी संचालक दद्दन प्रसाद मौर्य ने संयुक्त रूप से आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular