Wednesday, February 25, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : RPF आरक्षी की ड्यूटी के दौरान हादसे में मौत

Gonda : RPF आरक्षी की ड्यूटी के दौरान हादसे में मौत

परसा स्टेशन पर हुआ हादसा, सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शिव मंगल शुक्ला

मनकापुर, गोंडा। आरपीएफ के स्थानीय पोस्ट पर तैनात आरक्षी की गुरुवार को सिद्धार्थ नगर जिले के परसा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान हुए एक हादसे में मौत हो गई। आरक्षी का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थ नगर जिले के डुमरिया गंज निवासी सुलेमान आरपीएफ में आरक्षी पद पर कार्यरत था। वर्तमान में उसकी तैनाती आरपीएफ चौकी मनकापुर पर थी किंतु वह विभागीय ड्यूटी के सिलसिले में बढ़नी गया हुआ था। गुरुवार को उसकी ड्यूटी बढ़नी स्टेशन के बगल परसा रेलवे स्टेशन पर लगी हुई थी। स्टेशन पर पेट्रोलिंग के दौरान सुलेमान का पैर रेलवे लाइन पर फिसल जाने के कारण वह गिर गया। परिणाम स्वरूप उसके सिर में काफी चोट आ गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। हादसे में आरक्षी की मृत्यु की सूचना मनकापुर स्थित आरपीएफ चौकी पर मिलते ही उसके परिजनों में हाहाकार मच गया। रेलवे प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को तत्काल 20000 रुपए की आर्थिक मदद प्रदान करते हुए पार्थिव शरीर को उसके गृह निवास डुमरियागंज ले जाया गया, जहां पर सैनिक सम्मान के साथ धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार शव को दफना दिया गया। इस अवसर पर रेलवे के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। मृतक के परिवार में दो बच्चे और बीवी शामिल हैं। आरपीएफ के प्रभारी थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने यह जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular