Sunday, March 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : सड़क हादसा में 1 रेल कर्मी की दर्दनाक मौत

Gonda : सड़क हादसा में 1 रेल कर्मी की दर्दनाक मौत

पिकअप वाहन का एक्सेल अचानक टूटने पलटा वाहन

पिकअप सवार आधा दर्जन श्रमिक भी हो गए सड़क हादसा के शिकार

संवाददाता

गोंडा। जिले के कर्नलगंज क्षेत्र में गोंडा-लखनऊ मार्ग पर गुरुवार की देर शाम भुलियापुर मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रेलवे कर्मियों और श्रमिकों को लेकर जा रही एक पिकअप वाहन का एक्सेल अचानक टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया। इस सड़क हादसा में एक रेलवे कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक श्रमिक घायल हो गए।

सड़क हादसा में मृतक की पहचान 35 वर्षीय राहिल के रूप में हुई है, जो रेलवे का कर्मचारी बताया जा रहा है। पिकअप में सवार सभी श्रमिक पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के रहने वाले हैं, जो रेलवे में काम करते हैं। घायलों में आसिफ शेख, मुबारक, नूरआलम, क़ुतुबउद्दीन और शम्भू शामिल हैं। इनमें से आसिफ शेख, क़ुतुबउद्दीन, मुबारक और शम्भू को कर्नलगंज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

सड़क हादसा की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Vacancy
Vacancy

पोर्टल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h

कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular