संवाददाता
गोंडा। 30वीं वाहिनी पीएसी के परेड ग्राउंड पर 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह, मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार, कमांडेंट पीएसी त्रिभुवन सिंह व मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का सजीव प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने विश्व योग दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज योग साधना योग केन्द्रों तक समिति न रहकर आम जनमानस तक फैल चुकी है और सभी को इसका लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि योग दिवस पर लोगों का उत्साह इसके जीवंतता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि योग साधना किसी व्यक्ति विशेष के लिए नही बल्कि यह सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रकृति का उपहार है। प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में ऑठवें विश्व योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हयूमिनिटि’ की सरल एवं सरस व्याख्या तथा इसके प्रायोगिक पहलू पर देशवासियों का ध्यान केन्द्रित करते हुए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करने हेतु प्रेरित किया।

अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशन पर आज 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पीएसी ग्राउंड में किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिन भी लोगों ने अपना योगदान दिया, उन सभी को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि योग को लोग अपने जीवन में दिनचर्या के रूप में शामिल करें, जिससे हम पूर्णतया स्वस्थ रह सकें और हम स्वस्थ रहकर समाज में अपना पूर्ण योगदान दे सकें। इस मौके पर योग प्रशिक्षक सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि भारत के लिए विश्व योग दिवस एक बड़ी उपलब्धि है। योग गुरु के तौर पर भारत विश्व में योग का प्रसार प्रचार कर रहा है। योग हमारे शरीर मन एवं आत्मा तीनों पर कार्य करता है और हमें आत्म निष्ठ व पूर्ण पराक्रमी बनाता है। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग तत्वाधान में आयोजित योग शिविर में करीब 10 हजार योग साधकों ने योग का अभ्यास किया। कार्यक्रम के अंत में बाल योगियों, आशीष गुप्ता, गौरव गुप्ता, अनिल भट्ट, आंचल, श्रद्धा सुमन श्रीवास्तव, माही, अभिषेक, सलोनी, अनामिका आदि के द्वारा विशेष एडवांस आसनों व स्टिक योग के कठिन आसनों का दिव्य प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में डॉ शिवाजी सिंह, डॉ शिव प्रताप वर्मा, डा. विष्णु, ओम प्रकाश सिंह, अखिलेश, ओम प्रकाश पांडेय सहित अन्य चिकित्साधिकारी अधिकारियों एवं योग प्रशिक्षकां का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढें : इस रुसी संपादक ने यूक्रेन पर हमले के लिये पुतीन को माना जन शत्रु!

कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
