Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : NGM में मनाई गई लोहड़ी

Gonda : NGM में मनाई गई लोहड़ी

संवाददाता

गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कालेज में लोहड़ी के पर्व पर महाविद्यालय के कर्मचारियों एवं छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डा. आरती श्रीवास्तव एवं व्यवस्थापिका डा. आनन्दिता रजत ने लकड़ी की आग में नये अनाज, मंगफली, लावा एवं रेवड़ी डालकर किया। तत्पश्चात अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष डा. हरप्रीत कौर ने लोहड़ी मनाये जाने की कहानी विस्तार से सुनाई। महाविद्यालय की उप प्राचार्या डा. नीलम छाबड़ा के निर्देशन में महाविद्यालय की छात्राओं ने पंजाबी बोल एवं गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने भी पंजाबी गीतों पर नृत्य करके धमाल मचाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय की प्राचार्या डा. आरती श्रीवास्तव, व्यवस्थापिका डा. आनन्दिता रजत एवं नियन्ता श्रीमती रंजना बन्धु ने समस्त लोगों को लोहड़ी की बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. सीमा श्रीवास्तव, डा. आशू त्रिपाठी, डा. मौसमी सिंह, डा. नीतू सिंह, श्रीमती गीता श्रीवास्तव, डा. रश्मि द्विवेदी, डा. अमिता श्रीवास्तव, सुनीता मिश्रा, किरन पाण्डेय, अनु उपाध्याय, सरिता पाण्डेय, कंचन पाण्डेय, अर्जुन चौबे, शुबेन्दु वर्मा, चन्द्रपाल, अतुल तिवारी, हिमांशी, श्रद्धा सिंह, डा. कुमकुम सिंह, डा. विमला, डा. सुषमा पाण्डेय, नेहा जायसवाल तथा समस्त ज्ञानस्थली परिवार उपस्थित रहा।

Gonda : NGM में मनाई गई लोहड़ी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular