जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने रविवार को थाना कोतवाली नगर में नियुक्त ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) के साथ बैठक कर पंचायत चुनाव को लेकर उनके ग्राम से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा चुनाव के मद्देनजर सक्रिय रहकर सूचनाओं से अपने क्षेत्र के बीट प्रभारी/आरक्षी को अवगत कराए रखने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा दी गई एक छोटी सी जानकारी पर काम करके पुलिस बड़ी से बड़ी घटना घटित होने से पहले नियंत्रित कर सकती है। इसलिए गांव में पैनी नजर बनाए रखें। अवैध शराब व असलहों के कारोबारियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएं। पुलिस उस पर त्वरित व सख्त कार्रवाई करेगी। एसपी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस की मदद करने पर उन्हें पूरा संरक्षण दिया जाएगा। बाद में उन्होंने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके परिवार में खुशियां लाने के उद्देश्य से ग्राम प्रहरियों को होली की बधाई देते हुए उनके बच्चो को होली खेलने के लिए रंग और पिचकारी तथा मिठाइयां प्रदान किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, एएसपी शिवराज, प्रभारी निरीक्षक आलोक राव समेत क्षेत्र के ग्राम चौकीदार व उनके बच्चे मौजूद रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
