जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को फायर स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अग्निशमन वाहनों, प्रशासनिक भवन, मेस, प्रांगण आदि का निरीक्षण कर फायर स्टेशन में बेहतर साफ-सफाई रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। बाद में सैनिक सम्मेलन में उन्होंने फायर स्टेशन के कर्मचारियों से बारी-बारी उनकी समस्याओं को सुना तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। अग्निकांड एवं जीवनरक्षा कार्य की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य करने के बारे में बताया। साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों को प्रतिमाह सम्मानित कराए जाने हेतु भी निर्देशित किया। सैनिक सम्मेलन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी राम सुमेर त्रिपाठी, फायर स्टेशन गोण्डा, मनकापुर तथा सीजन ड्यूटी कर्नलगंज के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
यह भी पढें : तो इसलिए सस्पेंड हो गए एक साथ 14 पुलिसकर्मी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
