Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:SCPM कालेज में गोण्डा पुलिस और पत्रकारों का हुआ सम्मान

Gonda News:SCPM कालेज में गोण्डा पुलिस और पत्रकारों का हुआ सम्मान

गौरव की सकुशल रिहाई पर संस्थान ने सभी के प्रति जताया आभार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। एससीपीएम गु्रप आफ हास्पिटल एण्ड एजूकेशन की तरफ से हारीपुर स्थित परिसर में पुलिस सम्मान का आयोजन किया गया, जिसमें कालेज के बीएएमएस प्रथम वर्ष के अपहृत छात्र गौरव हलदार की सुरक्षित रिहाई तथा 70 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम समेत जिले के आला पुलिस अधिकारियों व पत्रकारों को सम्मानित किया गया। संस्थान के अध्यक्ष डा. ओएन पाण्डेय तथा प्रबंध निदेशक अल्का पाण्डेय की ओर से पुलिस टीम को 51 हजार रुपए का चेक भी प्रदान किया गया।

Gonda News:SCPM कालेज में गोण्डा पुलिस और पत्रकारों का हुआ सम्मान
Gonda News:SCPM कालेज में गोण्डा पुलिस और पत्रकारों का हुआ सम्मान

देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलन व सरस्वती प्रतिमा पर मार्ल्यापण के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कालेज की छात्रा शशि त्रिपाठी द्वारा सरस्वती वंदना के पश्चात् बीएएमएस की छात्राओं सायमा खातून, वाणी भटनागर और राशि द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। ममता व प्रिया ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कालेज के अध्यक्ष डा. ओएन पाण्डेय, प्रधानाचार्य डा. अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव व उप प्रधानाचार्य प्रो. स्मिता फिलिप ने अतिथियों का स्वागत किया। आराध्या दुबे ने नृत्य प्रस्तुत किया। कैसरगंज सांसद के प्रतिनिधि सुनील सिंह व समाजसेवी महेन्द्र सिंह ने गोण्डा पुलिस के कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। सुनील सिंह ने भी पुलिस टीम को 21 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की। आईजी और एसपी ने भी पुलिस टीम को शाबाशी देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

Gonda News:SCPM कालेज में गोण्डा पुलिस और पत्रकारों का हुआ सम्मान
Gonda News:SCPM कालेज में गोण्डा पुलिस और पत्रकारों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में आईजी डा. राकेश सिंह, एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय, एएसपी शिवराज, सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम, नगर कोतवाल आलोक राव, वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी, परसपुर के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी अतुल चतुर्वेदी, एसपी के पीआरओ राकेश सिंह, एससीपीएम चौकी प्रभारी, सर्विलांस सेल के राजू सिंह, हृदय नारायण दीक्षित, मीडिया सेल के लोकेश तिवारी समेत एसओजी टीम के सभी आरक्षी समेत मौके पर मौजूद सभी पुलिस कर्मचारियों को संस्थान की तरफ से पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही मुख्यालय के मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। आइजी व एसपी ने अपहरण काण्ड की संतुलित रिपोर्टिंग के लिए मीडिया को बधाई दी तथा इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त किया कि उन्होंने अपने प्रोफेशन के साथ ही सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करते हुए किसी प्रकार की सनसनी नहीं फैलने दिया।

Gonda News:SCPM कालेज में गोण्डा पुलिस और पत्रकारों का हुआ सम्मान
Gonda News:SCPM कालेज में गोण्डा पुलिस और पत्रकारों का हुआ सम्मान

इस मौके पर डा. संजय, रवि मोदी, जीपी मिश्र एडवोकेट, राजेन्द्र सिंह खुराना एडवोकेट, निदेशक मण्डल के सदस्य अजिताभ दूबे, धीरज दूबे, डा. आयुष समेत कालेज के समस्त स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। बताते चलें कि बीते 18 जनवरी को बहराइच जिले के पयागपुर के मूल निवासी तथा कालेज के बीएएमएस छात्र गौरव हलदार की कालेज के बाहर से अपहरण हो गया था। अगले दिन दोपहर में 70 लाख की फिरौती मांगे जाने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया था। जिले की पुलिस ने बहुत ही सूझबूझ से काम करते हुए 51 घण्टे के अंदर न केवल एक मुठभेड़ के दौरान गौरव हलदार को नोएडा से सुरक्षित बरामद कर लिया, बल्कि तीन अपहर्ताओं को भी मौके से गिरफ्तार किया था। बाद में दो अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी गोण्डा से की गई थी। मामले में एक मात्र महिला आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

Gonda News:SCPM कालेज में गोण्डा पुलिस और पत्रकारों का हुआ सम्मान
Gonda News:SCPM कालेज में गोण्डा पुलिस और पत्रकारों का हुआ सम्मान
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

Gonda News:SCPM कालेज में गोण्डा पुलिस और पत्रकारों का हुआ सम्मान
कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

Gonda News:SCPM कालेज में गोण्डा पुलिस और पत्रकारों का हुआ सम्मान
RELATED ARTICLES

Most Popular