Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:PHC पिपरी व डुमरियाडीह में लगा CM आरोग्य स्वास्थ्य मेला

Gonda News:PHC पिपरी व डुमरियाडीह में लगा CM आरोग्य स्वास्थ्य मेला

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज के अधीक्षक डॉ आशुतोष शुक्ला के मार्गदर्शन में पीएचसी पिपरी एवं डुमरियाडीह पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन एवं जेई टीकाकरण शुरुआत की गयी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरी पर डॉ नेहा तिवारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 109 मरीजों का पंजीकरण, बीपी, शुगर, उदर रोग, हृदय रोग, स्किन डिजीज, रक्ताल्पता, सांस रोगी व अन्य बीमारियों के साथ ही साथ कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण व उपचार, परिवार नियोजन परामर्श, प्रसव पूर्व जांच, गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण तथा 01 साल से 15 साल के जेई टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण की सेवायें दी गई। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डुमरियाडीह पर डॉ शेखर तिवारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन कर 113 मरीजों का पंजीकरण, परामर्श, उपचार व संदर्भन के साथ ही साथ परिवार नियोजन व अन्य सेवाएँ दी गयीं।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

जेई टीकाकरण की शुरुआत करने के अवसर पर डॉ कौशलेन्द्र सिंह ने मेले में आने वाले लाभार्थियों को जेई, एईएस, संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान पर चर्चा के दौरान जानकारी देते यह बताया कि एक साल से 15 साल के जे.ई टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों को 22 फरवरी से फील्ड में निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार सत्र स्थल पर संबंधित एएनएम द्वारा टीका लगाया जायेगा। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एसबी वर्मा ने बताया कि परिवार नियोजन के तहत ऐसे लाभार्थियों जिनके सिर्फ दो ही बच्चे हैं अथवा जो आगे संतान नहीं चाहते हैं, उन्हें आगामी महिला नसबंदी कैंप चार मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वजीरगंज पर आकर नसबंदी कराने तथा जो एक से दूसरे बच्चे में अंतर रखना चाहते हैं, वे प्रत्येक शुक्रवार को अंतराल दिवस के अवसर पर अस्थायी विधियों जैसे अंतरा इंजेक्शन, कॉपर-टी लगवाने, छाया व माला-एन गोली तथा इमरजेन्सी गर्भनिरोधक गोली के इस्तेमाल के लिए चिकित्सीय परामर्शानुसार प्राप्त कर अपना मनचाहा गर्भनिरोधक साधन चुन सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना के तहत कुल 42 लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनाया गया। इस अवसर डॉ सरिता त्रिपाठी, फार्मासिस्ट अनुराग सिंह, एमएचसीपी कुलदीप सेंढूराम, पूनम त्रिपाठी मुख्य सेविका, पीकेसिंह एलटी, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता नितिन सिंह, एएनएम दीप्ती गुप्ता, माया सिंह, संगिनी नीलम सिंह , आशा उर्मिला सिंह, आशा सिंह एवं उषा द्विवेदी,आँगनवाडी कार्यकर्ता अपने स्टाल के साथ मौजूद रहे। वहीं पीएचसी पिपरी में आयोजित आरोग्य मेले में डॉ नीना खुराना, फार्मासिस्ट अरविंद कुमार पाण्डेय, एम.एच.सी.पी विकास चहर, देवराज सिंह पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, राज्यश्री आँगनबाड़ी, संगिनी गीता सिंह, आशा पूनम श्रीवास्तव, खैरून निशां, रामा सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

यह भी पढें : खबर का असर-BEO से एडी बेसिक ने मांगा स्पष्टीकरण

Gonda News:PHC पिपरी व डुमरियाडीह में लगा CM आरोग्य स्वास्थ्य मेला
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular