बाकीदारों के घर जाकर बकाया जमा करने के लिए प्रेरित कर रहे बैंक अधिकारी
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। इंडियन बैंक के द्वारा अपने एनपीए खातों की वसूली के लिए आठ फरवरी से 12 फरवरी तक प्रातः कालीन वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत गोण्डा अंचल के दोनों जनपदां गोण्डा एवं बलरामपुर की शाखाओं में तैनात अधिकारी कर्मचारी बाकीदारों के घर जाकर उन्हें अपना ऋण जमा करने को प्रेरित किया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को आयोजित वसूली अभियान का नेतृत्व करते हुए महा प्रबंधक कार्यालय लखनऊ के उप महाप्रबंधक अमरजीत सिंह हीरा एवं गोण्डा के अंचल प्रमुख विजेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ग्राहकों को ऋण जमा करने हेतु जागरूक करना है। ताकि ग्राहक किसी भी तरह के विधिक कार्यवाही से बच सके तथा समय से ऋण की अदायगी करें। साथ ही उन्हें भविष्य में ऋण उपयोग करने में असुविधा न हो। जिला मुख्यालय पर स्थित मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक रविराज ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए समस्त अधिकारी व कर्मचारी कृत संकल्पित है। आज भी अभियान के अंतर्गत वसूली हेतु टोली में बकायेदारों के घर-घर जाकर जागरूक किया एवं ऋण समय पर जमा करने के लिए विनम्र निवेदन किया। बैंक अधिकारियों ने बाकीदारों को बताया कि राष्ट्र निर्माण में बैंकों की महती भूमिका है। एक तरफ आपको ऋण देकर जहां आपके जीवन स्तर में सुधार लाने की कोशिश की गई है, वहीं दूसरी तरफ आपके द्वारा ऋण जमा किए जाने से उस पैसे को किसी अन्य जरूरत मंद व्यक्ति को ऋण के रूप में देकर उसके जीवन स्तर में सुधार का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर उप आंचलिक प्रबंधक अरुण कुमार श्रीवास्तव, मुख्य प्रबंधक संजय कुमार साहू, विकास कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढें : राजस्व कार्यों में फिसडडी अधिकारियों के खिलाफ DM ने की कार्यवाही
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
