Monday, April 6, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:MSITM में मनाई गई अटल जयंती

Gonda News:MSITM में मनाई गई अटल जयंती

प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रबंधक ने किया सम्मानित

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार स्थानीय मीना शाह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। ‘व्यक्ति के जीवन में धर्म एवं राष्ट्र की भूमिका’, ‘नया युग नई चुनौतियां : रोजगार की नई संभावनाएं’ तथा ‘मिशन शक्ति की सफलता में विभिन्न आयाम’ विषयों पर आयोजित संगोष्ठी में महाविद्यालय के करीब 300 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यह जानकारी देते हुए कालेज के मीडिया प्रभारी तबरेज आलम ने बताया कि संगोष्ठी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम पुरस्कार मन्तशा खान (बीबीए अंतिम वर्ष), द्वितीय पुरस्कार शैलजा विश्वकर्मा (बीसीए द्वितीय वर्ष) तथा तृतीय स्थान गुलजार अहमद को प्राप्त हुआ। समारोह में अपाला एवं मोहम्मद अमान को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक हसन सईद ने प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था के संस्थापक हजरत महबूब मीना शाह की सदैव संस्था में पठन पाठन के साथ ही सहगामी क्रियाओं के भी साथ-साथ आयोजित किए जाने के पक्षधर रहे हैं। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने भविष्य में होने वाले अन्यान्य प्रतियोगी कार्यक्रमों में बच्चों को प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डॉ त्रिलोचन सिंह ने अपने संबोधन में पुरस्कृत प्रतिभागियों को बधाई देते हुए और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। सेंटर मैनेजर अजय टंडन ने बताया कि भविष्य में अतिशीघ्र मंडल स्तर पर कक्षा 10 एवं उससे ऊपर के विद्यार्थियों हेतु गणित में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता कराई जाएगी, जिसका एक उद्देश्य यह भी है कि विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि जागृत हो। पुरस्कार समारोह में फिरोज खान, मोनिका टंडन, विभूति मणि त्रिपाठी, सुशांत श्रीवास्तव, मोनिका दुबे, राघवेंद्र पांडेय, इबारत अली, तरुण श्रीवास्तव, शुभम सिंह, सुमित डंग, नूर अली, पूनम रस्तोगी, फरजाना सहित पूरा महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन देवशील गौरव ने किया।

यह भी पढ़ें : अब निराश न हों निःसंतान दम्पत्ति, खुला उच्च स्तरीय IVF सेण्टर

Gonda News:MSITM में मनाई गई अटल जयंती
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular