Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:LBS में परास्नातक प्रथम वर्ष में रिक्त सीटों पर 22 तक...

Gonda News:LBS में परास्नातक प्रथम वर्ष में रिक्त सीटों पर 22 तक लें प्रवेश

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में एमए (हिन्दी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास, अर्थशास्त्र, रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन, मनोविज्ञान एवं भूगोल) तथा एमएससी (रसायन शास्त्र एवं गणित) प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु कतिपय रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश के इच्छुक छात्र छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डा. शैलेन्द्र नाथ मिश्र ने बताया कि रिक्त सीटों पर प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट पर 22 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट समस्त संलग्नकों के साथ कॉलेज में लाकर 21 से 23 दिसम्बर के मध्य कार्य दिवस में प्रवेश कार्यालय से सत्यापित कराकर सम्बन्धित प्रवेश समिति के समक्ष 11 बजे से 1ः30 बजे तक उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु यह अंतिम अवसर है। उक्त रिक्त सीटों पर प्रवेश ’पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर होंगे।

यह भी पढें : अब सहकारी समितियों के माध्यम से भी जमा हो सकेंगे बिजली के बिल

परास्नातक अंतिम वर्ष में प्रवेश की तिथि बढ़ी

डा. मिश्र ने बताया कि इसी प्रकार एमए, एमकाम एवं एमएससी उत्तरार्द्ध में विद्यार्थी हित में प्रवेश की तिथि विस्तारित की जाती है। इच्छुक समस्त अभ्यर्थी जो इन कक्षाओं में प्रवेश हेतु अर्ह हैं, 22 दिसम्बर तक कॉलेज की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं तथा 23 दिसम्बर तक प्रत्येक कार्य दिवस में 11 बजे से 1ः30 बजे तक प्रवेश ले सकते हैं। कोविड 19 की समस्या के कारण प्रवेश फार्म प्राप्त करने और भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन की गयी है। इसके लिए डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से परास्नातक प्रथम वर्ष में प्राप्त यूआईएन पर्याप्त है। पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्इेकबण्वतहण्पद के होम पेज पर ।चचसल व्दसपदम बटन को क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं। किसी समस्या के समाधान के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नम्बरों पर या कार्यालय में संपर्क करें। कॉलेज में फीस जमा करने पर नियमावली व निर्देशिका की प्रति अवश्य प्राप्त कर लें। कॉलेज की वेबसाइट पर आवेदन करना ही पर्याप्त नहीं है, फार्म को कॉलेज में निर्धारित/सम्बन्धित प्राध्यापक से फारवर्ड कराकर फीस जमा करना अनिवार्य है।

यह भी पढें : हंगामे के बीच लेबर बजट पारित, 23 जिपं सदस्यों ने दिया इस्तीफा

RELATED ARTICLES

Most Popular