संवाददाता
गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में पूर्व सांसद व प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष सत्यदेव सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. नितिन बंसल ने अपने संदेश में सत्यदेव सिंह के निधन को अपूर्णीय क्षति कहा।
यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि डिग्री कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव उमेश शाह ने स्वर्गीय सत्यदेव सिंह के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष के रूप में, पूर्व सांसद के रूप में, एक समर्थ राजनेता के रूप में और एक अभिभावक के रूप में उनकी विभिन्न भूमिकाएं हमें प्रेरणा देती रहेंगी। उनके जाने पर मेरी निजी क्षति हुई है। प्रबंध समिति के सदस्य रवि चंद्र त्रिपाठी ने उनके राजनीतिक एव व्यापारिक जीवन पर प्रकाश डाला। विजय कृष्ण पांडेय ने कहा कि महाविद्यालय ने एक अभिभावक एवं मार्गदर्शक खो दिया है। उस स्थान कोई भर नहीं पाएगा। सूर्य नारायण तिवारी ने उनके राजनीतिक संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए अपने परिवारिक संबंधों के बारे में भी विस्तार से बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ डीके गुप्ता, स्वर्गीय सत्यदेव सिंह जी के सुपुत्र वैभव सिंह, विद्याभूषण दिवेदी आदि ने भी संबोधित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ वंदना सारस्वत ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महाविद्यालय के विकास कार्यों में जिस तरह सत्यदेव सिंह का सक्रिय सहयोग एवं समर्थन मिला है। महाविद्यालय उसका जीवंत प्रमाण है। इसके अतिरिक्त अपने संसदीय क्षेत्र के लिए और अपने देश और समाज के लिए उन्हें गहरा प्रेम था।
यह भी पढ़ें : चोरी के आरोप में रेलवे कालोनी के प्रधानाचार्य समेत सात गिरफ्तार
महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र ने श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वह एक वट वृक्ष की भांति थे। उनका सृजनशील मन और उच्च बौद्धिकता सतत सक्रिय रहती थी। वे अपने कृतकार्यों से लगातार याद किए जाते रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ. मंशाराम वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य विष्णु मोदी, पंकज अग्रवाल, संजू छाबड़ा, डॉक्टर आलोक अग्रवाल, अशोक बंसल, महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ जितेंद्र सिंह, पूर्व मुख्य नियंता ओंकार पाठक, डॉ केएन पांडे, डॉ अतुल कुमार सिंह, डॉक्टर बीपी सिंह, डॉ विजय अग्रवाल, डॉ पुष्यमित्र मिश्र, डॉ संदीप श्रीवास्तव, डॉ श्याम बहादुर सिंह, डॉ गोरे लाल प्रजापति, डॉ राव, डॉ विश्व दीपक त्रिपाठी, महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
यह भी पढ़ें : सवा करोड़ की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
