Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:LBS कालेज में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Gonda News:LBS कालेज में चलाया गया स्वच्छता अभियान

संवाददाता

गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को चारों इकाई के कार्यक्रम कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा तुलसी सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत लोगो, स्लोगन, पोस्टर, रंगोली कार्यक्रम के लिए छात्रों को निर्देशित किया गया। आवश्यक दिशा निर्देश देने के पश्चात चारों इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय के मुख्य परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ वंदना सारस्वत एवं नोडल अधिकारी डॉ जितेंद्र सिंह के दिशा निर्देश में कार्यक्रम अधिकारी डॉ शिव शरण शुक्ला, डॉ रेखा शर्मा, डॉक्टर लोहंस कल्याणी, डॉक्टर अवधेश वर्मा ने स्वयंसेवकों के कार्यों का निर्देशन किया। इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ शैलेंद्र नाथ मिश्र, डॉक्टर अरुण प्रताप सिंह, डॉक्टर मुकुल सिन्हा एवं शरद चंद्र पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।

Gonda News:LBS कालेज में चलाया गया स्वच्छता अभियान
RELATED ARTICLES

Most Popular