जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों का सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन कालेज प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष सुश्री वर्षा सिंह एवं सचिव उमेश शाह ने किया। अतिथियों ने शिविर के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत ने महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति को पहचानने एवं समाज की उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। जिला नोडल अधिकारी डॉ जितेंद्र सिंह ने कोरोना महामारी के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा चलाए गए सेवा कार्यों का जिक्र करते हुए मास्क बैंक के महत्व की चर्चा की एवं इस कैंप के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. बीपी सिंह, डॉ. श्याम बहादुर सिंह, संदीप श्रीवास्तव, डॉ. नीरज यादव, डॉ. चमन कौर, डॉ दिलीप शुक्ला, डॉक्टर शरद चंद्र मिश्रा, डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर मनीषा शर्मा, डॉ. विश्व दीपक त्रिपाठी, डॉक्टर ममता शुक्ला, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ अरविंद कुमार शर्मा, डॉ. जयशंकर तिवारी, डॉ. पुष्यमित्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी डा. शिव शरण शुक्ला, डॉ.लोहांस कल्याणी व डॉ. अवधेश कुमार वर्मा ने स्वयंसेवकों को समाज की सेवा के लिए पूर्णतया तत्पर रहने का आहवान किया। संचालन कार्यक्रमाधिकारी डॉ रेखा शर्मा ने किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका में पंकज कुमार आर्या, अभिजीत यश भारती, सौरभ कुरील, कुमार सत्यम, अयान खान, आलोक मिश्रा, श्रद्धा सिंह, सौम्या यश भारती, तनीषा ठाकुर, नूपुर त्यागी, आशा तिवारी, काजल तिवारी की उपस्थिति रही।
यह भी पढ़ें : बहुमंजिला इमारत में लगी आग, सात की मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?
मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।
