Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:LBS कालेज ऊंची उड़ान के लिए तैयार, जल्द शुरू होंगे कई...

Gonda News:LBS कालेज ऊंची उड़ान के लिए तैयार, जल्द शुरू होंगे कई नए कोर्स

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। देवीपाटन मण्डल मुख्यालय के इकलौता वित्त पोषित श्री लाल बहादुर नए शिक्षा सत्र से ऊंची उड़ान भरने को तैयार है। यहां न केवल स्नातक स्तर पर आधा दर्जन नए पाठ्यक्रम शुरू हो रहे हैं, बल्कि दो विषयों में परास्नातक की कक्षाएं भी शुरू होंगी। इटियाथोक के पास स्थित कालेज के नए परिसर में बीएससी एग्रीकल्चर की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। यह जानकारी देते हुए कालेज की प्राचार्य डा. वंदना सारस्वत ने बताया कि इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। वह कालेज के नियंता कक्ष में पत्रकारों से रूबरू थीं।
कालेज के मुख्य नियंता डॉ. जितेन्द्र सिंह व मीडिया प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र ने बताया कि नए शिक्षा सत्र से कालेज नए कलेवर में दिखेगा। कॉलेज प्रबंधन ने अभी से ही इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में परास्तानक स्तर पर रसायन शास्त्र, जन्तु विज्ञान तथा वनस्पति शास्त्र विषय की कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। इसके अलावा स्नातक स्तर पर गृह विज्ञान विषय में बीएससी तथा शारीरिक शिक्षा की कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी। रोजगार परक शिक्षण के लिए बीबीए और बीसीए की कक्षाओं को चलाने के लिए भी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके अलावा पर्यटन में डिप्लोमा कोर्स भी संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कालेज के पुस्तकालय को भी हाईटेक बनाया गया है। कालेज के छात्र ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर साढ़े 6 करोड़ पुस्तकें पढ़ सकेंगे। इसके अलावा कालेज का शोध केन्द्र भवन बनकर तैयार है। डा. सिंह ने बताया कि छात्र छात्राओं को शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नीतियों की जानकारी देने के लिए हर सप्ताह एक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएगा, जिसके तहत किसी न किसी विभाग के अधिकारी को कालेज में बुलाकर उस विभाग से सम्बंधित कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दिलवाई जाएगी। इस मौके पर शरद पाठक आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन स्थगित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular