जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। विद्युत उपकेंद्र परसपुर के अवर अभियंता सहाबुद्दीन अली एवं उनके भाई अली खान द्वारा तकनीकी कर्मचारी राधेश्याम गुप्ता के साथ की गई कथित मारपीट एवं अभद्रता के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के बैनर तले अधिशासी अभियंता द्वितीय के कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। कर्मचारियों की आज इस सम्बंध में मुख्य अभियंता से हुई वार्ता भी विफल हो गई। ऐसे में बुधवार को देवीपाटन मण्डल के सभी चार जनपदों के तकनीकी कर्मचारियों द्वारा मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कर्मचारी नेता नरेन्द्र मिश्र ने बताया कि अवर अभियंता व उनके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने तथा जेई को निलम्बित करने की मांग को लेकर संगठन के मुख्य संरक्षक पीडी त्रिवेदी की अध्यक्षता में आज विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय के समक्ष तकनीकी कर्मचारियों द्वारा धरना दिया गया। तकनीकी कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपी अवर अभियंता के खिलाफ एक सुर में कार्रवाई की मांग की गई। सभा का संचालन सतीश गुप्ता ने किया।
यह भी पढ़ें : बस्ती जिला प्रशासन को मिला प्रतिष्ठित ‘स्काच एवार्ड’

जिला सचिव नरेंद्र मिश्रा ने कहा कि दोषी अवर अभियंता द्वारा पूर्व में भी कर्मचारियों एवं उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की जा चुकी है। पीड़ित कर्मचारी राधेश्याम गुप्ता ने पूरी घटना बयां करते हुए बताया कि अवर अभियंता द्वारा पीड़ित का वेतन रोकने की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने पर रोष व्यक्त करते हुए गाली गलौज व मारपीट की घटना अपने भाई के साथ मिलकर की गई। जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने दोषी अवर अभियंता के विरुद्ध कार्यवाही न होने की स्थिति में जनपद के समस्त तकनीकी साथियों द्वारा कार्य बहिष्कार जारी रखा जाएगा। आज धरना प्रदर्शन करने वाले प्रमुख कर्मचारियों में सतीश गुप्ता, जितेंद्र विश्वकर्मा, नरेंद्र मिश्रा, बृजेंद्र सिंह, राकेश कुमार यादव, परमानंद पांडेय, रविकांत मौर्य, राधेश्याम गुप्ता, इंद्र कुमार यादव, नादिर सिद्दीकी आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : साहित्य सम्मान चाहते हों तो ऐसे करें आवेदन
मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज
विद्युत उपकेंद्र परसपुर के अवर अभियंता व उनके भाई पर यहीं तैनात टीजी द्वितीय कर्मचारी ने मारपीट व धमकी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। विद्युत उपकेंद्र परसपुर के टीजी द्वितीय राधेश्याम गुप्ता ने थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि सोमवार की शाम साढ़े चार बजे कैं प ग्राम पतिसा फीडर त्यौरासी से अवर अभियंता ने पावर हाउस बुलाया। जहां पहले से दोनों भाई प्लान किये हुये गाड़ी में लाठी-डंडा लेकर आये थे। जब वह पावर हाउस पहुंचा तो उससे अभद्रता करते हुए मारने लगे। जब उसने विरोध किया तो गाड़ी से डंडा निकालकर उसे दौड़ा लिया। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा। आरोप है कि इसके बाद अवर अभियंता अपने भाई के साथ उसके हाइडिल कालोनी जेल रोड पर स्थित रुम में पहुंचे और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। एसएसआई राम आशीष यादव ने बताया कि विद्युत सब स्टेशन परसपुर के टीजी द्वितीय राधेश्याम गुप्ता की तहरीर पर विद्युत सब स्टेशन परसपुर के अवर अभियंता शहाबुद्दीन अली व उनके भाई के खिलाफ मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

