संवाददाता
गोण्डा। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह द्वारा जनपद बलरामपुर के थानों व अन्य शाखाओं में 06 माह से अधिक लंबित अलग-अलग अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा की गयी, जिसमे जनपद बलरामपुर के थानों व अन्य शाखाओं में 48 विवेचनाएं लम्बित पायी गयीं। अर्दली कक्ष मे बलरामपुर के 14 विवेचक अलग-अलग थानों से उपस्थित हुए। आईजी द्वारा विवेचकों से विवेचनाओं के लम्बित रखने व उनके निस्तारण में आ रही परेशानियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी तथा उन्हें तय समयावधि के अन्दर विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित किये जाने व लम्बित वारण्टों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों के अतिशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये गये। विवेचकों द्वारा विवेचनाओं का समयबद्व निस्तारण न होने के कारण नाराजगी व्यक्त की गयी। आईजी ने थाना कोतवाली नगर व क्राइम ब्राच के विवेचकों को चेतावनी भी दी गयी। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस महानिदेशक द्वारा लागू नई बीट प्रणाली के सम्बन्धित दिशा.निर्देशों का अनुपालन कराये जाने का निर्देश सभी विवेचकों को दिये गये तथा पेशकार निरीक्षक गिरीशचंद को समय-समय पर थानास्तर से नई बीट प्रणाली के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो सम्बन्ध में जानकारी कर अवगत कराये जाने के निर्देश दिये गये।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
