संवाददाता
गोण्डा। आईसीआईटी कम्प्यूटर एजुकेशन सेण्टर में शनिवार को कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सौजन्य से सीसीसी, ओ लेवल, टैली आदि में अध्य़यनरत् 32 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक की भूमिका रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष सलूजा, गोण्डा ताइक्वाण्डो एसोसिएशन के सचिव प्रत्यूष राज और दिवाकर तिवारी ने किया। निर्णायक मण्डल ने सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाये गये कलाकृति को बहुत ध्यान पूर्वक जांचा और सभी छात्र-छात्राओं की सराहना की। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पिंकी गुप्ता (ओ-लेवल-ओबीसी), द्वितीय स्थान ऋषभ शर्मा (सीसीसी) तथा तृतीय स्थान विजय कुमार वर्मा (ओ-लेवल) और चतुर्थ स्थान हर्षा गुप्ता (सीसीसी) को मिला। विजयी छात्राओं को संस्था के द्वरा प्रमाण-पत्र और ट्राफी प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का नाम निम्नलिखित है : उमा कान्त यादव, महिमा पाठक, नगमा बानो, शनम बानो, उमा गुप्ता, रेनू यादव, मोहसिन खान, मनीष भारती, अमित कुमार रुहेला, सोनी गौर, पूजा देवी आदि ने भाग लिया। इस मौके पर संस्था के निदेशक सन्तोष कुमार गुप्ता एवं उप निदेशक श्रीमती ऊषा गुप्ता ने निर्णायक मण्डल को धन्यवाद दिया और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर संस्था के संजय त्रिपाठी, सुरेन्द्र पाण्डेय, गौरव श्रीवास्तव, शिवम् सिंह, कुसुम पाण्डेय, माया राम यादव, गंगा राम, अजय कुमार, मोहित श्रीवास्तव, सतीश आदि उपस्थित रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
