Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:DNC के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव से महिला की मौत

Gonda News:DNC के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव से महिला की मौत

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर में तैनात आयुष चिकित्सक द्वारा अपने निजी प्रैक्टिस सेंटर पर गर्भाशय की सफाई (डीएनसी) के उपरान्त अत्यधिक रक्तस्राव से महिला की मौत हो गई। जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा. सुषमा सिंह ने प्रकरण की रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को भेजी है। मिली जानकारी के अनुसार, परसपुर कस्बे के निवासी नीरज सिंह अपनी पत्नी का दवा कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परसपुर ले गए थे। यहां तैनात आयुष चिकित्सक डॉ. रेखा सिंह ने मरीज का डीएनसी करने की आवश्यकता बताई। इसके लिए उन्होंने दोपहर बाद अपने निजी प्रैक्टिस केन्द्र पर मरीज को बुलाया तथा डीएनसी कर दिया। बताते हैं कि महिला में पहले से ही खून की कमी थी किन्तु डीएनसी के दौरान उसका अत्यधिक खून बह गया और हालत बिगड़ गयी। आनन-फानन में उसे देर शाम एम्बुलेंस की मदद से जिला महिला चिकित्सालय लाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। परिजनों ने उसकी मौत पर हंगामा काटा तथा सीएचसी पर तैनात आयुष डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सीएमएस ने आज यहां बताया कि उन्होंने महिला के पति की शिकायत का संज्ञान लेते हुए सीएचसी पर तैनात आयुष चिकित्सक के निजी प्रैक्टिस करने तथा लापरवाही पूर्वक डीएनसी करने के बारे में रिपोर्ट सीएमओ को प्रेषित कर दिया है। सीएमओ डा. आरएस केसरी का कहना है कि प्रकरण की जांच करवाकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें : डाएट प्रशिक्षुओं को दी गई साइबर क्राइम व सड़क सुरक्षा की जानकारी

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular