Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:DM, SP ने किया खोड़ारे थाने का औचक निरीक्षण

Gonda News:DM, SP ने किया खोड़ारे थाने का औचक निरीक्षण

बेहतर पुलिसिंग के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने गुरुवार को खोड़ारे थाने का औचक निरीक्षण किया। अधिकारी द्वय ने सर्वप्रथम थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, आरक्षी बैरक, भोजनालय तथा मालखाना आदि का निरीक्षण किया। थाना परिसर, भोजनालय, शौचालय एवं कार्यालय आदि को स्वच्छ रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए। निरीक्षण में अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, लावारिस तथा मुकदमाती मालों के शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के साथ ही वांछित अभियुक्तों, इनामिया, जिला बदर, एनबीडब्ल्यू के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण पश्चात सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक ने थाने पर उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा ड्यूटी के दौरान मास्क लगाए रखने, सेनेटाइजर के नियमित उपयोग करते हुए अपने को सुरक्षित रखने के बारे में भी निर्देश दिए। तत्पश्चात पुलिस कर्मियों से उनके कर्तव्यों व दायित्वों के बारे में जानकारी की और बेहतर पुलिसिंग के लिए टिप्स भी दिए। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सभी उप निरीक्षक व बीट आरक्षी अपने-अपने क्षेत्र के नवनिर्वाचित समस्त ग्राम प्रधानों, बीडीसी के मोबाइल नम्बर अपने पास रखने तथा उनसे निरन्तर सम्पर्क बनाने साथ ही प्रत्येक गांव, सार्वजनिक स्थानों पर उच्चाधिकारीगण व थानास्तर के सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारियों के नाम व मोबाइल नम्बर लिखवाने, जिससे लोग अपनी समस्याओं को तत्काल सम्बन्धित को अवगत करा सके, के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक को रिक्रूट आरक्षियों को आउटडोर व इंडोर की जानकारी एवं सिखलाई के लिए किसी अनुभवी और योग्य पुलिसकर्मी को नियुक्ति करने का भी निर्देश दिया।

Gonda News:DM, SP ने किया खोड़ारे थाने का औचक निरीक्षण

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular