पीएबी 2020-21 में प्राप्त धनराशि व्यय न करने का मामला
संवाददाता
गोण्डा। डीएम मार्कण्डेय शाही ने पीएबी 2020-21 अनुमोदन के क्रम में अवमुक्त धनराशि का व्यय न किए जानें पर बीएसए व सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी को अपना स्पष्टीकरण एक सप्ताह में राज्य परियोजना कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि समग्र शिक्षा के वित्त अनुभाग द्वारा पीएफएमएस पोर्टल पर गुणवत्ता युनिट द्वारा अवमुक्त विभिन्न मदों की धनराशि का व्यय अब तक न किए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई है तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे जनपद स्तर पर जो धनराशि जिला परियोजना कार्यालय के खाते में अनस्पेन्ट बैलेन्स के रूप में पड़ी हुई है, को तत्काल पीएफएमएस के माध्यम से व्यय कराकर शासन को रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें।
यह भी पढें : ट्रक की टक्कर में आकर दो लोगों की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
