Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:DM ने महिला अस्पताल में किया वाटर कूलर का लोकार्पण

Gonda News:DM ने महिला अस्पताल में किया वाटर कूलर का लोकार्पण

सभी को दी नसीहत, समझाई सबकी लक्ष्मण रेखा

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने कहा है कि इस भयानक गर्मी के मौसम में जिला महिला चिकित्सालय में शुद्ध तथा ठण्डे पेयजल की व्यवस्था के लिए मारवाड़ी युवा मंच द्वारा वाटर कूलर लगवाना बहुत ही पुनीत कार्य है। इसके जितनी भी सराहना की जाय, वह कम है। किन्तु साथ ही हमें इस बात का भी ध्यान रखने की जरूरत है, कि यह व्यवस्था निर्वाध गति से चलती रहे और लोगों को इसका लाभ मिलता रहे। वह शुक्रवार को जिला महिला चिकित्सालय में वाटर कूलर प्यूरीफायर के लोकार्पण के अवसर पर एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

Gonda News:DM ने महिला अस्पताल में किया वाटर कूलर का लोकार्पण

यह भी पढें : CDO के निरीक्षण में खुल रही सामुदायिक शौचालयों की कलई

उन्होंने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों से गर्मी में उपचार के लिए आने वाले मरीज और उनके तीमारदार कई बार चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ से छोटी-छोटी बात को लेकर उलझ जाते हैं। उन्हें ऐसे में संयम बरतने की जरूरत है। साथ ही सभी चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ को भी चाहिए कि वे अपनी जिम्मेदारियों का सम्यक निर्वहन करें और प्रयास करें कि अनावश्यक रूप से किसी को असुविधा न होने पाए। उन्होंने अपील किया कि इस प्रकार के लोक कल्याणकारी कार्यक्रम आगे भी चलते रहना चाहिए। मंच द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि मंच का एक स्थायी अमृतधारा जिला चिकित्सालय में पिछले पांच वर्षों से निरंतर संचालित हो रहा है और अस्थायी अमृतधारा भी जिले में तीन जगह चल रहा है।

Gonda News:DM ने महिला अस्पताल में किया वाटर कूलर का लोकार्पण

यह भी पढें : सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म, पांच के खिलाफ FIR

कार्यक्रम में श्रीराम जानकी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल मित्तल ने डीएम को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, सीएमओ डा. आरएस केसरी, सीएमएस डा. सुषमा सिंह, नगर पंचायत खरगूपुर के पूर्व चेयरमैन राजीव रस्तोगी, रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन के डॉक्टर आलोक अग्रवाल, पदम अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राज कमल गोयल, रवि मोदी के साथ ही मंच के अध्यक्ष सचिन खेमका, महामंत्री अमित अग्रवाल मोंटू, मुकेश नेहरिया, अमित गर्ग, अनुराग अग्रवाल, रिशु अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, सचिन पचेरिया, मुकेश अग्रवाल पिंटू, दीपक मोदी, सौरभ जैन आदि मौजूद रहे।

Gonda News:DM ने महिला अस्पताल में किया वाटर कूलर का लोकार्पण

यह भी पढें : DNC के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव से महिला की मौत

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular