Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:DM के निरीक्षण में घटिया मिला तटबंध का मरम्मत कार्य

Gonda News:DM के निरीक्षण में घटिया मिला तटबंध का मरम्मत कार्य

तय समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा न हुआ तो तय होगी जवाबदेही-डीएम

संवाददाता

गोण्डा। डीएम मार्कण्डेय शाही ने सोमवार को एडीएम राकेश सिंह के साथ तहसील तरबगंज अन्तर्गत घोड़हन ऐली-परसौली तटबंध तथा सोनौली मोहम्मदपुर तटबंध के मरम्मत कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम को मरम्मत कार्य संतोषजनक नहीं मिला। डीएम ने मौके पर ही उपस्थित जेई बाढ़ खण्ड अमित पाण्डेय को कड़ी फटकार लगाई तथा तय समय सीमा के अन्दर कार्य पूरा होने पर कार्य कर रही फर्म को ब्लैक लिस्ट करने तथा बाढ़ खण्ड के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी है।
बताते चलें कि डीएम ने सोमवार को ऐली-परसौली तटबंध के मरम्मत कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में मरम्मत कार्य बेहद धीमा पाया गया। यह भी पाया गया कि दिन-रात काम कराने के निर्देशों के बावजूद सिर्फ दिन में ही कार्य कराया जा रहा है। जेई द्वारा बताया गया कि मौके पर पांच जनरेटर तथा दो सौ मजदूर लगाकर मरम्मत कार्य दिन-रात कार्य कराया जाता है। डीएम ने जब जनरेटर चेक किए तो मौके पर पांच की जगह मात्र दो जनरेटर मिले, वह भी निष्क्रिय अवस्था में रखे हुए थे तथा मजदूरों की संख्या भी बेहद कम मिली। कार्यस्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। तटबंध की मरम्मत में प्रयोग की जा रही शीट भी अधोमानक पाई गई। गौरतलब है कि तटबंध पर किलोमीटर 17.5 से लेकर किलोमीटर 18 तक तथा किलोमीटर 11 व 12 पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। तटबंध के मरम्मत का कार्य मानक अनुरूप व समयबद्ध न मिलने पर नाराज डीएम ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि लापरवाही के कारण बंधा कटा तो निश्चित की ठेकेदार व बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी। बाढ़ तैयारियों के बारे में डीएम ने बताया कि संभावित बाढ़ के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 1464 मजरों के 37153 परिवारों के लगभग दो लाख लोग बाढ़ से प्रभावित होते हैं। अनुमानित संख्या के अनुसार बाढ़ खण्ड व आपदा प्रबन्धन सहित अन्य सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को पूरी तैयारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ चैकियों को सक्रिय करने केसाथ ही स्टाफ की तैनाती तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय बनाकर रणनीति बना लें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, तहसीलदार तरबगंज पैगाम हैदर, नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र कुमार, एसओ उमरी करूणाकर पाण्डेय तथा बाढ़ खण्ड के जेई अमित पाण्डेय उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : फार्म हाउस में मौज करते 61 युवक-युवतियां धरे गए

Gonda News:DM के निरीक्षण में घटिया मिला तटबंध का मरम्मत कार्य
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular