Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:DIG ने किया पुलिस लाइन व कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

Gonda News:DIG ने किया पुलिस लाइन व कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

कुक व बड़ी पेशी को सराहनीय कार्य के लिए नकद पुरस्कार, अच्छी वर्दी पर मिली उत्तम प्रविष्टि

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेन्द्र कुमार अग्रवाल के पुलिस लाइंस तथा कार्यालय के वार्षिक निरीक्षण में कई चीजें ठीक मिलीं, जिनके लिए जिम्मेदार कर्मचारियों को शाबाशी दी तथा नकद पुरस्कार से भी पुरस्कृत किया। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर कार्रवाई करते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया। डीआइजी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर प्रातः कालीन परेड की सलामी ली तथा परेड का टोलीवार बारीकी से निरीक्षण कर परेड में उपस्थित पुलिसकर्मियों का टर्नआउट चेक किया। उन्होंने परेड में सम्मिलित सभी पुलिस कर्मियों को अपनी ड्यूटी कर्तव्य निष्ठा के साथ करने तथा ड्यूटी के दौरान जनता से मधुर व्यवहार रखने हेतु निर्देशित किया। रिजर्व पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड में सलामी लेकर डीआइजी ने शस्त्रागार, स्टोर रूम, बैटमिंटन कोर्ट, परिवहन शाखा, किड्स जोन, बैरक, आवासीय क्षेत्र, भोजनालय, कैण्टीन, डीसीआर, यातायात कार्यालय आदि का भ्रमण कर अभिलेखों को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बाद में वह पुलिस कार्यालय पहुंचे और यहां प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, अपर पुलिस अधीक्षक शाखा, क्षेत्राधिकारी लाईन व नगर कार्यालय, महिला शिकायत प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, अपराध शाखा, विशेष किशोर पुलिस इकाई, एंटी हृयूमन ट्रैफकिंग यूनिट (एएचटीयू), स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआइयू), आगन्तुक हेल्प डेस्क, आईजीआरएस शाखा, जनशिकायत प्रकोष्ठ, सीसीटीएनएस, विधिक शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ, साइबर सेल, मॉनीटरिंग सेल, वाचक कार्यालय व सोशल मीडिया सेल का निरीक्षण किया। क्राइम ब्रांच को लंबित विवचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने तथा विशेष किशोर पुलिस इकाई व थाना एएचटीयू को पॉक्सो एक्ट व बालश्रम संबंधी मामलों में प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। मॉनीटरिंग सेल को पॉक्सों व महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को सजा दिलाने, सोशल मीडिया सेल को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी रखने व एलआईयू शाखा को पासपोर्ट सत्यापन का समयबद्ध निस्तारण करने व अभिसूचना तंत्र को और अधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए।

Gonda News:DIG ने किया पुलिस लाइन व कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

यह भी पढें : दामाद ने पत्नी व सास को मारा चाकू, सास की मौत

पुलिस लाइंस के आवासीय परिसर के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के परिजनों द्वारा जल निकासी की समस्या का जिक्र किए जाने पर डीआइजी ने पुलिस अधीक्षक को सीवरेज सिस्टम का प्रस्ताव तैयार कराकर पुलिस मुख्यालय को भेजवाने तथा पुलिस लाइंस आवासीय परिसर की रंगाई-पुताई हेतु बजट की माँग करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पुलिस लाइंस की बैरकों में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने हेतु निर्देशित किया। पुलिस लाइन्स की उचित साफ-सफाई हेतु सफाई कर्मियों को दैनिक मजदूरी पर रखकर सफाई व्यवस्था अति उत्तम करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस लाइंस के भोजनालय में पानी के कूलर एवं आरओ को सही कराये जाने हेतु निर्देश दिया गया। पुलिस लाइन मेस का निरीक्षण कर खुद भोजन चखकर जवानों को स्वादिष्ट पौष्टिक युक्त भोजन उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने मेस का भोजन अच्छा होने पर कुक को नकद पुरस्कार स्वीकृत किया। इसी प्रकार परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों की वर्दी अच्छी होने के कारण उत्तम प्रविष्टि प्रदान की गयी। पुलिस कार्यालय में चरित्र पंजिका के रखरखाव को और बेहतर करने एवं बैंक खातों की पास बुक को अद्यावधिक कराते हुए रजिस्टर में इन्ट्री करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस कर्मियों को उनके वेतन से होने वाली कटौती के विषय में सूचित करने एवं प्रति माह पे-स्लिप उपलब्ध कराने हेतु आंकिक को निर्देशित किया गया, जिससे कर्मचारियों को उनके वेतन एवं वेतन से होने वाली कटौती के विषय में जानकारी हो सके। कार्यालय हेतु प्रयोग की जाने वाली सामग्री को जैम पोर्टल अथवा टेंडर से नियमानुसार एवं न्यूनतम दरों पर कय किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। न्यायालय से प्राप्त रिटों में जवाब समय से दाखिल करने एवं न्यायालय से कोई आदेश हुआ हो तो उसका अनुपालन समय से कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। कर्मचारियों के विभिन्न क्लेम जैसे चिकित्सा प्रतिपूर्ति, टीए डीए जीपीएफ आदि का समय से भुगतान हो एवं बजट की मॉग भी समय से कर ली जाए। पुलिस कार्यालय का कार्य संतोषजनक होने के कारण नकद पुरस्कार स्वीकृत किया गया। पेंशनर्स गोष्ठी के दौरान पेंशनर्स को वैक्सीन लगवाने एवं आई कार्ड बनवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। थानो पर गोष्ठी आयोजित कर उनकी व्यक्तिगत समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम, स्टेनो पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार, प्रधान लिपिक राजू सिंह पवार, वाचक पुलिस अधीक्षक विजय कुमार शर्मा समेत समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक एवं समस्त शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

Gonda News:DIG ने किया पुलिस लाइन व कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

यह भी पढें : शहर में अवैध टैक्सी स्टैंडों के संचालन पर DM सख्त

Gonda News:DIG ने किया पुलिस लाइन व कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular