संवाददाता
गोण्डा। जिले के कर्नलगंज थाने की पुलिस ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी रामबाबू चौधरी पुत्र गोरखनाथ निवासी गद्दोपुर को स्थानीय थाने पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 426/20 धारा 506 भादवि व 67 आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार जाट ने बताया कि अभियुक्त ने 14 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस सम्बन्ध में उसके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
