Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:CDO ने रोका लापरवाह CDPO का वेतन, प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी

Gonda News:CDO ने रोका लापरवाह CDPO का वेतन, प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की विभिन्न योजनाओं में रुचि न लेने वाले सीडीपीओ अब मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी के निशाने पर आ गए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित जिला पोषण समिति की बैठक में सीडीओ ने बार-बार निर्देश के बावजूद अति कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में न भर्ती कराने, सैम-मैम बच्चों के चिन्हांकन व सुधार में प्रगति न लाने पर, मुख्य सेविकाओं द्वारा क्षेत्र भ्रमण न करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही के आदेश दिए हैं। सीडीओ ने सैम-मैम में सबसे खराब प्रगति पर सीडीपीओ बभनजोत, नवाबगंज तथा पण्डरी कृपाल का दो माह का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। इसी प्रकार एनआरसी में किसी भी ब्लाक की सीडीपीओ द्वारा एक भी अति कुपोषित या कुपोषित बच्चा भर्ती न कराने पर सभी सीडीपीओ को आगामी 05 जनवरी तक प्रगति न लाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी दी है। क्षेत्र भ्रमण में तीन सबसे खराब ब्लाकों की मुख्य सेविकाओं के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दिए। कुपोषित तथा अति कुपोषित बच्चों के परिजनों को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के सहयोग से बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के दृष्टिगत गाभिन गायें हैण्ड ओवर कर आगामी 05 जनवरी तक प्रगति न आने पर प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी महिला को बना दिया गांव का प्रधान!

बैठक में सीडीओ ने यह भी निर्देश दिए कि जिन ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूहों द्वारा राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है, उनसे राशन वापस लेकर रिकबरी कराई जाय तथा सम्बन्धित एडीओ आईएसबी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाय। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से राशन वितरण शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। कुपोषण से मुक्त कराने हेतु गांवों को गोद लेने वाले नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने गोद लिए गांवों में भ्रमण कर वीएचएसएनडी की चेक लिस्ट के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराकर रिपोर्ट दें। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, डीडीओ रजत यादव, पीओ डूडा विनोद सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा हरिश्चन्द्र प्रजापति, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रवीन्द्र सिंह राठौर, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, एक्सईएन जल निगम मुकीम अहमद, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डा. नरेन्द्र कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित, कृषि विभाग से अतुल अवस्थी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव : अब भी बन सकते हैं मतदाता, जानिए क्या है नियम

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

Gonda News:CDO ने रोका लापरवाह CDPO का वेतन, प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी

RELATED ARTICLES

Most Popular