Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:BRC पर सम्बद्ध अनुदेशकों को शिक्षण कार्य हेतु मुक्त करने की...

Gonda News:BRC पर सम्बद्ध अनुदेशकों को शिक्षण कार्य हेतु मुक्त करने की मांग

संवाददाता

गोण्डा। कोविड-19 महामारी के कारण स्कूलों में छुट्टी के दौरान विभागीय कार्यों के चलते ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर सम्बद्ध किए गए परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत कम्प्यूटर अनुदेशकों को वहां से शिक्षण कार्य के लिए मुक्त करने की मांग किया गया है। अनुदेशक कल्याण समिति के अध्यक्ष स्वदेश मिश्र ने बताया कि कोरोना के दौरान परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित होने के कारण मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों, अंशकालिक अनुदेशकों एवं शिक्षा मित्रों का डाटा फीडिंग तथा प्रेरणा पोर्टल पर डीसीएफ में विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति सूचना फीड करने के लिए कम्प्यूटर अनुदेशकों को बच्चों के लिए विद्यालय खुलने तक बीआरसी से सम्बद्ध कर लिया गया था। राज्य सरकार के निर्देश पर बीते 10 फरवरी से ही परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य संचालित है, परन्तु कम्प्यूटर अनुदेशकों को अभी तक शिक्षण कार्य के लिए विद्यालयों में वापस नहीं किया गया है। मिश्र ने बताया कि इस सम्बन्ध में पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति द्वारा प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर अनुदेशकों को विद्यालय में वापस करने की मांग की गई है। इस मौके पर महासचिव दुर्गेश सिंह, मंत्री अशोक कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष राज मन आदि उपस्थित रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular