Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:BCM ग्रुप ने किया कृषक गोष्ठी का आयोजन

Gonda News:BCM ग्रुप ने किया कृषक गोष्ठी का आयोजन

प्रदीप पांडेय

गोण्डा। इटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत परसिया बहोरीपुर पंचायत के लालापुरवा में गुरुवार को बलरामपुर चीनी मिल के द्वारा कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर जगन्नाथीपुर, परसिया बहोरीपुर, हरैया झूमन, अमारेभरीया, भटपुरवा, वेदपुर सहित अन्य कई ग्रामों के अग्रणी गन्ना किसान मौजूद रहे। मौजूद मिल अधिकारियों ने यहां पर आए हुए किसानों को नई प्रजाति के गन्ने को 0118 की टेंच विधि के माध्यम से बुवाई करने की सलाह व जानकारी दी गई। साथ ही प्रति एकड़ लगने वाले बीज तथा पैदावार होने के बारे में भी उनको बताया गया। इस दौरान को 0238 प्रजाति में लगने वाले लाल सड़न रोग से सुरक्षा के उपायों के बारे में किसानों को बताया गया तथा किसानों को फसल चक्र लेने का सुझाव दिया गया। इसके अलावा मौजूद किसानों को गन्ने से जुड़ी तमाम प्रकार की उपयोगी जानकारियां दी गई। मौके पर एनके दुबे अपर महाप्रबंधक गन्ना, अरुण कुमार श्रीवास्तव मुख्य प्रबंधक गन्ना, एसके सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बलरामपुर, धर्मेंद्र सिंह सहायक गन्ना प्रबंधक बलरामपुर चीनी मिल सहित स्टाफ के अंकित सिंह, इंद्रदेव शुक्ला, सत्यनारायण वर्मा व अनेक स्थानीय किसान मौजूद रहे।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular