Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:900 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार

Gonda News:900 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 900 ग्राम अवैध चरस बरामद किया है। यह जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि पाण्डेय बाजार पुलिस चौकी प्रभारी केके सिंह ने मुखबिर की सूचना पर आज मेवातियान ढावली के पास छापा मारकर नशीला पदार्थ बेच रहे दो अभियुक्तों अशरफ पुत्र असलम तथा मो. इशहाक उर्फ गोलू पुत्र सफी मोहम्मद निवासी मेवातियान नूरी मस्जिद के बगल थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 900 ग्राम अवैध चरस बरामद किया। सीओ ने बताया कि अभियुक्त गणों के विरुद्ध स्थानीय थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार कर्ता टीम में आरक्षी मनीष यादव, अरविन्द खरवार, दीपक कुमार, जितेन्द्र कुमार, मनीष यादव शामिल रहे।

150 ग्राम स्मैक समेत एक धरा गया

इसी प्रकार कोतवाली नगर के उप निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने हमराही उप निरीक्षक दिनेश राय के सहयोग से मुखबिर खास की सूचना पर आज फैजाबाद रोड नहर पुलिया के पास से सहबान पुत्र मो. इस्लाम निवासी ग्राम बनकटवा उम्मेद जोत थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 150 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद किया। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना कर किया गया।

यह भी पढें : लोगों को तोड़ने नहीं, आपस में जोड़ने का काम करता है खेल-बृजभूषण

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

Gonda News:900 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

Most Popular