Sunday, March 22, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:84 कुंतल अनाज डकार गया कोटेदार, FIR दर्ज, हुआ गिरफ्तार

Gonda News:84 कुंतल अनाज डकार गया कोटेदार, FIR दर्ज, हुआ गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। सरकारी खाद्यान्न के वितरण में गड़बड़ी करने वाले कोटेदार के विरुद्ध डीएम के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराते हुए गिरफ्तारी की गई है। मामला मनकापुर तहसील के थाना खोड़ारे अन्तर्गत ग्राम पंचायत पिपरा अदाई का है, जहां के कोटेदार राज भवन पुत्र राम शंकर द्वारा खाद्यान्न तिवरण में भारी गड़बड़ी करने की शिकायतें जिलाधिकारी को प्राप्त हो रही थीं। डीएम ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम, तहसीलदार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक कटरा बाजार एवं क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक बभनजोत द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एसडीएम मनकापुर ने बताया कि जांच के समय दुकान बन्द पायी गयी तथा विक्रेता के पुत्र मौके पर उपस्थित मिले। उनसे दुकान बन्द होने के सम्बन्ध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अभी-अभी दुकान बन्द की गयी है। निरीक्षण के समय लगभग 20 कार्डधारकों में खाद्यान्न का वितरण किया गया था। विक्रेता राज भवन के सम्बन्ध में पूछे जाने पर वह उपस्थित हुए, जिनके द्वारा दुकान खोलकर अपनी उपस्थिति में दुकान में उपलब्ध स्टाक का सत्यापन कराया गया। दुकान के सम्मुख भाग पर शासन के निर्देशानुसार किसी प्रकार की कोई सूचना या बोर्ड प्रदर्शित नहीं पाया गया। विक्रेता से स्टाक रजिस्टर व ई-पॉस मशीन प्राप्त करते हुए स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया गया, जिसमें पाया गया कि विक्रेता द्वारा उठाये गये खाद्यान्न का सत्यापन सक्षम अधिकारी व कर्मचारी से नहीं कराया गया है और न ही उठाये गये खाद्यान्न एवं पूर्व में अवशेष खाद्यान्न का अंकन ही स्टाक रजिस्टर में किया गया है। निरीक्षण के समय दुकान में गेहूँ 19 बोरी एसवीटी वजन लगभग 50 किग्रा प्रति बोरी व 01 लूज बोरी, जिसमें लगभग 30 किग्रा गेहूँ, चावल 14 बोरी (एसबीटी वजन लगभग 50 किग्रा प्रति बोरी) व 01 लूज बोरी जिसमें लगभग 40 किग्रा चावल तथा चीनी 03 बोरी (वजन लगभग 50 किग्रा प्रति बोरी) एवं 24 किग्रा लूज चीनी उपलब्ध पायी गयी। विक्रेता से दुकान के अतिरिक्त अन्य किसी स्थान पर खाद्यान्न आदि रखे जाने के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि खाद्यान्न के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान या कमरों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का खाद्यान्न नहीं रखा गया है। विक्रेता के स्टाक रजिस्टर के अनुसार उसके द्वारा उठाये गये खाद्यान्न एवं वितरण के उपरान्त अवशेष खाद्यान्न का मिलान करने पर पाया गया कि योजना की आवंटन मात्रा, वितरण मात्रा व अवशेष मात्रा, माह का नाम कुछ में अन्त्योदय गेहूँ 00.15 अप्रैल 2021 चावल 00.15 नियमित, पात्र गृहस्थी गेहूँ 02.88 चावल 01.92 11.80 अन्त्योदय 11.60 00.20 चावल 08.85 08.70 00.15 2 मई 2021, 64.47 60.63 पात्र गृहस्थी 03.84 चावल 42.98 40.42 02.56 अन्त्योदय गेहूँ 05.40 01.92 03.48 मई 2021 चावल 03.60 0.28 02.32 (पी०एम०जी०के०वाई) 64.47 13.98 50.49 पात्र गृहस्थी चावल 42.98 09.32 33.66 कुल खाद्यान्न जो विक्रेता की दुकान जांच गेहूं 61.04 के समय अवशेष होना चाहिए था। चावल 40.76 उपरोक्तानुसार विक्रेता के स्टाक में कुल गेहूं 61.04 कुन्तल व चावल 40.76 कुन्तल अवशेष होना चाहिए था, जबकि जांच के समय विक्रेता की दुकान में मात्र 09.80 कुन्तल गेहूँ व 07.40 कुन्तल चावल तथा चीनी लगभग 01.74 कुन्तल उपलब्ध पायी गयी। इस प्रकार विक्रेता राजभवन की दुकान में जांच के समय गेहूँ 51.24 कुन्तल व चावल 33,38 कुन्तल कम पाया गया। दुकान में उपलब्ध पाये गये उपरोक्त खाद्यान्न को कोटेदार राजभवन की सुपुर्दगी में इस निर्देश के साथ दिया गया कि उपरोक्त खाद्यान्न अपनी अभिरक्षा में सुरक्षित रखेगें। तत्पश्चात संयुक्त टीम द्वारा ग्राम सभा में जाकर कार्डधारकों से सम्पर्क कर विक्रेता के वितरण की जांच करते हुए उनका बयान अंकित किया गया। मौके पर उपस्थित प्रधान प्रतिनिधि बनारसी लाल पुत्र झब्बर, ग्राम पंचायत पिपरा अदाई द्वारा लिखित रूप से बयान दिया गया कि विक्रेता द्वारा शासन से संचालित योजनाओं के खाद्यान्न के उठान एवं वितरण के सम्बन्ध में उन्हें सूचित नहीं किया जाता है और न ही बताया जाता है कि किसी योजना का कितना खाद्यान्न प्राप्त हुआ है। वितरण तिथि क्या है और कब तक वितरण किया जाता है। ग्राम सभा के कुछ कार्डधारकों द्वारा उनके समक्ष इस प्रकार की शिकायत की गयी कि विक्रेता राज भवन द्वारा माह मई 2021 में खाद्यान्न नहीं दिया गया है। कुछ कार्डधारकों ने बताया कि निःशुल्क खाद्यान्न भी विक्रेता द्वारा नहीं दिया गया है। कार्डधारकों द्वारा दिये गये बयान से स्पष्ट है कि विक्रेता राज भवन द्वारा अत्यंत गरीब अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को कोविड-19 जैसी महामारी के दौरान भी शासन द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रथम चक्र के खाद्यान्न के साथ-साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत निःशुल्क वितरण हेतु उपलब्ध कराये गये खाद्यान्न का वितरण सम्बन्धित कार्डधारकों में न करके 51.24 कु0 गेहूँ व 33.36 कुंतल चावल का दुरुपयोग, कालाबाजारी कर ली गयी है, साथ ही जिन कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण किया भी गया है, उन्हें निर्धारित मानक से कम मात्रा में खाद्यान्न देकर मूल्य निर्धारित दर से कहीं अधिक लिया गया है तथा शासन के निर्देशों के क्रम में दुकान के सम्मुख भाग पर कोई सूचना व बोर्ड का प्रदर्शन न करके तथ्यों को छुपाने का कृत्य किया गया है। साथ ही उठाये गये खाद्यान्न का सत्यापन स्टाक रजिस्टर में किसी सक्षम अधिकारी व कर्मचारी से नहीं कराया गया है और न ही उठाये गये खाद्यान्न व पूर्व में अवशेष खाद्यान्न का अंकन ही स्टाक रजिस्टर में किया गया है। विक्रेता का उक्त कृत्य उप्र आवश्यक वस्तु (विक्रय एवं वितरण नियंत्रण का विनियमन) आदेश 2016 एवं अनुबन्ध पत्र की विभिन्न शर्तो का स्पष्ट उल्लंघन के साथ-साथ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत दण्डनीय है। विक्रेता द्वारा बरती गयी गंभीर अनियमितताओं के सम्बन्ध में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी कोटेदार को गिरफ्तार कर लिया है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular