Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:52 स्वास्थ्य केन्द्रों पर एक साथ लगा आरोग्य मेला

Gonda News:52 स्वास्थ्य केन्द्रों पर एक साथ लगा आरोग्य मेला

संवाददाता

गोण्डा। जिले के 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यहां पर विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों का उपचार किया गया। बरियारपुरवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले में हृदय व अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों का इलाज किया गया। शहरी स्वास्थ्य समन्वयक राजन यादव ने यहां पर पहुंचकर जानकारी ली। सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने पीएचसी पर पहुंचकर मेले का जायजा लिया। मुंडेरवा माफी में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का इलाज किया। कर्नलगंज के बरगदी व अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का उपचार किया गया। अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा ने भ्रमण करके जायजा लिया। पण्ड़री कृपाल के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मुंडरेवा माफी पीएचसी में मेले का आयोजन किया गया। बालेश्वरगंज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियाडीह में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में 124 मरीजों व 9 गर्भवती का परीक्षण और 17 बच्चों में 6 बच्चों का टीकाकरण किया गया। डॉ. कौशलेंद्र सिंह, शेखर तिवारी, सरिता त्रिपाठी, फार्मासिस्ट अनुराग सिंह व आगंनबाडी सुपरवाइजर पूनम त्रिपाठी मौजूद थे।

यह भी पढें : PNB के माध्यम से राम मंदिर निर्माण हेतु ऐसे करें दान

Gonda News:52 स्वास्थ्य केन्द्रों पर एक साथ लगा आरोग्य मेला
इटियाथोक ब्लाक के चार पीएचसी पर लगा मेला

इटियाथोक से हमारे संवाददाता प्रदीप पांडेय के अनुसार, ब्लाक क्षेत्र के सभी चारां पीएचसी मे आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को किया गया। क्षेत्र के अनेक लोगो ने आकर इसका लाभ लिया। सभी जगहों पर कुल मिलाकर 425 मरीज देखे गए। इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षक डॉ. श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के गरीब निर्धन और बंचित लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधा यहां मेले में उपलब्ध करायी जा रही है जो आगे भी हर रविवार को आयोजित होगा। ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकिया मनोहरजोत में यह मेला लगा जहां पर अनेक लोगो ने इसका लाभ लिया। यहां पर 99 मरीज देखे गए। मौके पर डॉ. दुर्गविजय, डॉ. अकबर अली, आरोग्य मित्र संजय प्रजापति सहित प्रदीप राय, कमल दूबे, पंकज चौधरी, आशा संगिनी मिथलेश कुमारी व कई आशा उपस्थित रही। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकी नगर और बाबागंज में भी यह मेला आयोजित हुवा जहां लोगो ने इसका लाभ लिया। यहां क्रमशः 99 और 116 मरीज देखे गए। अधीक्षक ने बताया कि मेले में क्षेत्र के लोगो का निःशुल्क जांच व इलाज किया गया तथा जरूरी दवाइया भी वितरित की गई। साथ ही लोगों को परिवार नियोजन की सलाह और सामग्री भी वितरित की गई। मेले में आयुष विभाग ने भी कैम्प लगाकर निःशुल्क दवा वितरित किया। संक्रामक रोगों से बचने के उपाय भी लोगो को बताए गए। पीएचसी सदाशिव के फार्मेसिस्ट अनिल मिश्र ने लोगो को बताया कि रोगों से बचाव ही सबसे बड़ा इलाज है अतः सभी लोग स्वास्थ्य के प्रति सजग व सचेत रहे। यहां पर 111 मरीज देखे गए। कार्यक्रम में अनेक आशा बहुये मौजूद रही जिन्होंने गांव की महिलाओ को मेले का लाभ दिलवाया। अधीक्षक ने बताया कि यहां मेले में आने वाले अनेक लोगों का कोरोना टेस्ट रैपिड टेस्ट किट द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि चारो मेलो में कुल मिलाकर 48 लोगो के कोरोना टेस्ट रैपिड टेस्ट किट से हुए जिनमे से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

Gonda News:52 स्वास्थ्य केन्द्रों पर एक साथ लगा आरोग्य मेला

RELATED ARTICLES

Most Popular