Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:50 दिन से लापता युवक का नर कंकाल बरामद

Gonda News:50 दिन से लापता युवक का नर कंकाल बरामद

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवार को 50 दिन से लापता एक 28 वर्षीय युवक का कंकाल बरामद होने से हड़कम्प मच गया। गोण्डा-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित एक मेडिकल कॉलेज के निकट सड़क के किनारे गड्ढे में यह कंकाल पाया गया। कंकाल के पास मिले चप्पल व कपड़े से मृतक की पहचान प्रदीप (28) पुत्र रामभजन निवासी ग्राम नकही थाना कटरा बाजार जिला गोण्डा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के भाई राम निवास ने बताया कि वह 19 दिसंबर 2020 को घर से गोण्डा शहर की ओर मजदूरी करने के लिए आया था। देर शाम तक वापस न आने पर उसकी तलाश शुरू की गई। कहीं न मिलने पर कटरा बाजार थाने में बीते 23 दिसंबर को गुमशुदगी लिखाई गई। इसके बाद से उसकी तलाश चलती रही। करीब 50 दिन बाद सोमवार को नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के गोण्डा-लखनऊ मार्ग पर हारीपुर स्थित एससीपीएम कालेज के निकट सड़क के किनारे गड्ढे में उसका कंकाल बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लापता प्रदीप के परिजनों को सूचित किया। सूचना पर उसके पिता व भाई ने मौके पर पहुंचकर कपड़े व चप्पल से शव का शिनाख्त किया। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि प्रदीप की शादी कंचन के साथ हुई थी। अभी उसके कोई बच्चा नहीं है।

यह भी पढें : बेखौफ बदमाशों ने सपा नेता को मारी गोली

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular