संवाददाता
मोतीगंज, गोण्डा। स्थानीय थाने की पुलिस ने अलग-अलग गांव से 45 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन पुरुष व तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर ने बताया कि कांस्टेबल राम सिंह व महिला आरक्षी शिखा चौधरी क्षेत्र में जांच प्रार्थना पत्र के लिए निकले थे कि मुखबिर की सूचना पर पूरा गांव के पास एक मडहे में दो महिलाओं को अवैध कच्ची शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। महिलाओं के पास से एक डिब्बे में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। महिलाओं से पूछने पर उन्होंने अपना नाम रामावती व ननका देवी निवासी केवल पुरा पेड़ारन बताया।
प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, आरक्षी गोविंद यादव व आरक्षी शिव नारायण पासवान ने कंकड़वा सोहास के पास अवैध कच्ची शराब लेकर जा रहे एक व्यक्ति को प्लास्टिक के डिब्बे में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ धर दबोचा। पूछने पर उसने अपना नाम राजेंद्र वर्मा निवासी उचवा सोहांस बताया। इसी प्रकार कांस्टेबल संजय यादव व यशवंत यादव ने केवल पुरा प्राथमिक विद्यालय के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसने अपना नाम सूबेदार निवासी केवल पूरा पेड़ारन बताया। कांस्टेबल दया नाथ व कुलदीप कनौजिया ने छजवा नहर पुलिया के पास झगरू निवासी भोरहा बालेपुरवा को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। कहोबा चौकी के कांस्टेबल प्रदीप कुमार व मृत्युंजय तथा महिला आरक्षी शिखा ने कुहारन पुरवा तालाब के पास से एक महिला को प्लास्टिक के डिब्बे में पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसने अपना नाम सुनीता पत्नी बलराम निवासी हडहवा बताया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभी अभियुक्तों को थाने पर लाकर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया।
यह भी पढें : अब निराश न हों निःसंतान दम्पत्ति, खुला उच्च स्तरीय IVF सेण्टर

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
