Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:334 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Gonda News:334 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के थाना कोतवाली नगर की पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 334 ग्राम अवैध चरस बरामद कर जेल भेजा। यह जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मी कांत गौतम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में थाना कोतवाली नगर के उप निरीक्षक मनीष कुमार ने मुखबिर खास की सूचना पर सुनील कुमार साहू उर्फ छंगा पुत्र बसन्त साहू निवासी ग्राम भूपगंज बाजार जनपद बहराइच को बीएसएनएल ऑफिस के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 140 ग्राम अवैध चरस बरामद किया। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार उप निरीक्षक संजीव सिंह ने मय हमराह क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त असलम पुत्र मोहम्मद समर निवासी चांदमारी बख्शीपुरा दरगाह शरीफ जनपद बहराइच को रोडवेज बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 194 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया। सीओ ने कहा कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया।

Gonda News:334 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular