Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:230 ग्राम अवैध चरस बरामद, एक गिरफ्तार

Gonda News:230 ग्राम अवैध चरस बरामद, एक गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के थाना कोतवाली नगर की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 230 ग्राम अवैध चरस बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि कोतवाली नगर के उप निरीक्षक अजय पाण्डेय हमराही पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि बीती रात एलबीएस चौराहे पर एक व्यक्ति संदिग्ध दिखने पर रोक टोककर चेक किया गया तो उसके कब्जे से 230 ग्राम अवैध चरस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त अमित पुत्र बंशी लाल निवासी ग्राम बकियापुर थाना तरबगंज के विरुद्ध स्थानीय थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार कर्ता टीम में उपनिरीक्षक अजय पाण्डेय व आरक्षी शैलेन्द्र यादव तथा अखिलेश कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular