संवाददाता
गोण्डा। कोरोना का अगला टीका 22 जनवरी को लगाया जाएगा। शासन ने तिथि निर्धारित कर दी है लेकिन, यह कितने सत्रों पर होगा। कितने अस्पताल इसमें जोड़े जाएंगे। कितने लाभार्थियों को इसमें शामिल किया जाएगा. इन तमाम बिदुओं पर अभी कोई निर्देश नहीं मिला है। रविवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में कोविड टीकाकरण को लेकर बैठक हुई। इसमें अगले टीकाकरण को लेकर चर्चा की गई। वैक्सीन स्थल पर सुरक्षा प्रबंधों के बाबत भी रणनीति तय की गई। बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. देवराज, डॉ. मनोज कुमार के अतिरिक्त विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारी मौजूद थे। सीएमओ डॉ. अजय सिंह गौतम ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के बाद सभी फिट हैं। किसी को कोई समस्या नहीं है। एक महिला ने चक्कर आने की शिकायत की थी, जांच में पाया गया कि वह ब्लड प्रेशर की मरीज थी। वैक्सीन लगवाने से पहले उसने दवा नहीं खाई थी। जब उसे ब्लडप्रेशर की दवा खिलाई गई, वह बिल्कुल ठीक हो गई। किसी को कोई समस्या टीके से नहीं हुई है।
अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
