Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:22 आरक्षित टिकट के साथ युवक गिरफ्तार

Gonda News:22 आरक्षित टिकट के साथ युवक गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। रेलवे सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर ललितेष कुमार ने रविवार की देर सायं को ई-टिकट के अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 22 अदद आरक्षित ई-टिकट कीमत 21968.19 का पाया गया। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति की जामा तलाशी के दौरान उनके पास से एक लैपटॉप व आधा दर्जन फेक आईडी भी बरामद किया गया। बता दें कि आरपीएफ के उप निरीक्षक ललितेष कुमार सिंह के साथ सहायक उप निरीक्षक लाल साहब सिंह, बीएन राय व अरशद अली की संयुक्त टीम बीते रविवार को करनैलगंज की तरफ रवाना थे। इस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति जीशान अहमद जो रेलवे ई-आरक्षित टिकटों का अवैध कारोबार करता है तथा अपने साथ लैपटॉप लेकर बस स्टैंड की तरफ जा रहा है। टीम गोंडा-लखनऊ राजमार्ग कर्नलगंज पहुंची। वहॉ स्थित संतोषी माता मंदिर के पास पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम जीशान अहमद निवासी बालक राम पुरवा थाना कर्नलगंज जिला गोण्डा बताया। उसके पास बैग में लैपटॉप मौजूद था, जिसे चेक किया गया तो उसमें से यात्रा के कुल 22 रेल आरक्षित ई-टिकट कीमत 21968.19 रू. पाया गया, जो की पर्सनल यूजर आईडी पर बना था। जिसके वावत पूछने पर बताया कि वह आईआरसीटीसी का अधिकृत एजेंट है तथा रेलवे आरक्षित ई-टिकट व अन्य कार्य अपने लैपटॉप के माध्यम से अपने घर से ही करता है। उसके पास से 09 पर्सनल यूजर आईडी पायी गई।

यह भी पढें : बहन के लिए सांड से भिड़ा था दिव्यांश, मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular