Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:20 लाख की फिरौती के लिए मासूम के दो अपहर्ता गिरफ्तार,...

Gonda News:20 लाख की फिरौती के लिए मासूम के दो अपहर्ता गिरफ्तार, बच्चा बरामद

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश जख्मी, एक आरक्षी भी घायल

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिला पुलिस ने पांच वर्षीय एक बालक का अपहरण कर 20 लाख का फिरौती मांगने वाले दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करते हुए अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया है। मुठभेड़ में एक बदमाश जख्मी हो गया तथा स्थानीय थाने के एक आरक्षी को भी गोली लगी है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत बीते 23 जून की रात्रि बालक विशाल तिवारी (05) का अपहरण कर 20 लाख की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया था। प्रकरण संज्ञान में आते ही पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तरबगंज के निर्देशन में कई टीमां का गठन कर बच्चे की सकुशल बरामदगी तथा अभियुक्तां की गिरफ्तारी की कोशिश शुरू कर दी गई थी। शुक्रवार को तड़के सूचना मिली कि अपह््रत बालक को लेकर दो व्यक्ति ग्राम नौबस्ता के जंगल में प्रस्तावित गौशाला के पास छिपे हैं। इस सूचना पर वजीरगंज थाने की पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से जंगल में पहुंचकर बदमाशों को घेरने का प्रयास किया तो बदमाशों ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दिया।

यह भी पढें : तो इसलिए सस्पेंड हो गए एक साथ 14 पुलिसकर्मी

एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश शिवम राणा पुत्र सूर्यपाल निवासी बघमरवा मौजा किंदौसा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा के पैर में गोली लग गयी तथा घटना में शामिल उसके दूसरे साथी जयचंद पाण्डेय पुत्र श्री चन्द्र पाण्डेय ग्राम महुआरी थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से बालक को भी सकुशल बरामद कर लिया। अभियुक्त शिवम राणा के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिंदा कारतूस तथा अभियुक्त जयचन्द के पास से एक अदद नाजायज चाकू व घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त 01 अदद अपाची मोटर साइकिल बिना नंबर, 01 अदद सैमसंग मोबाइल कीपैड, व 03 अदद खोखा कारतूस बरामद किये गए है। फायरिंग के दौरान थाना वजीरगंज का एक आरक्षी अमित सिंह भी घायल हुआ है। अभियुक्तों को जेल रवाना किया गया।
एसपी ने बताया कि शिवम राणा एक शातिर बदमाश है। उसने कुछ दिन पूर्व अपहृत बालक की 14 वर्षीय बहन का अपहरण कर उसके साथ जबरन विवाह करने का प्रयास किया था। परन्तु पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका को बरामद कर लिया था। उसके साथ जबरन शादी न कर पाने के कारण शिवम नाराज हो गया और उसने 23 जून की रात को उसके छोटे भाई का अपहरण कर लिया। उसने बालक के पिता को धमकी दी कि मुझे 20 लाख रुपया दो या मेरा विवाह अपनी लड़की से कर दो, अन्यथा मैं इस बच्चे को मार दूंगा। एसपी ने बताया कि उनके द्वारा अपह््रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। गिरफ्तारकर्ता टीम में वजीरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक मय टीम तथा स्वॉट व सर्विलांस टीम शामिल रही।

Gonda News:20 लाख की फिरौती के लिए मासूम के दो अपहर्ता गिरफ्तार, बच्चा बरामद

यह भी पढें : महिलाओं को करता था अश्लील वीडियो कॉल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular