संवाददाता
गोण्डा। जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कंडेय शाही ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के दृष्टिगत नियुक्त सभी मतदान कार्मिकों को सूचित किया है कि वह निर्वाचन ड्यूटी के अनुसार निर्धारित किए गए अपने-अपने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर 18 अप्रैल की सुबह 07 बजे प्रत्येक दशा में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी हेतु स्थलों का अधिग्रहण कर दिया गया है तथा सभी मतदान कार्मिक अपने-अपने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर पहुंच कर वहां के रिटर्निंग ऑफिसर को रिपोर्ट करेंगे। रवानगी स्थल से सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान कार्मिकों को उनके मतदान केंद्र पर भेजवाना सुनिश्चित करेंगे तथा पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचने के उपरांत सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा मानदेय का भुगतान मतदान केंद्र पर ही कर दिया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मतदान कार्मिक प्रत्येक दशा में अपने-अपने रवानगी स्थल पर निर्धारित समय पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। अन्यथा की दशा में इसे निर्वाचन कार्य में व्यवधान उत्पन्न करना मानते हुए एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
