Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:18वीं बार लगातार जिलाध्यक्ष बने अजीत सिंह, राधा मोहन चुने गए...

Gonda News:18वीं बार लगातार जिलाध्यक्ष बने अजीत सिंह, राधा मोहन चुने गए मंत्री

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई का वार्षिक निर्वाचन मारवाड़ इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ, जिसमें अजीत सिंह 18वीं बार जिलाध्यक्ष के पद पर एवं राधा मोहन पांडेय पांचवीं बार जिला मंत्री पद पर निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष के पद पर डॉ अनुपम कुमार पांडेय, डॉ गौरव कुमार श्रीवास्तव, ज्योत्सना सक्सेना, भवानी शंकर मिश्र, डॉ मनमोहन सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री के पद पर डॉ पवन प्रताप सिंह, विष्णु जीत सिंह, राम सजीवन वर्मा, संजय बाबू गौतम, सुनीता रानी निर्विरोध निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष के पद पर वंशीधर तिवारी एवं आय-व्यय निरीक्षक के पद पर रोशनलाल निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के पद पर इंद्रजीत सिंह, घनश्याम ओझा, चंद्रशेखर, दिनेश कुमार तिवारी, प्रियशंकर मिश्र, परशुराम तिवारी एवं शिवम सिंह भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रांतीय प्रतिनिधि के पद पर अनूप शुक्ल, इंद्रदेव पांडेय, जितेंद्र प्रताप नारायण सिंह, पारस नाथ पांडेय, बृजेंद्र प्रताप सिंह, भवानी शंकर मिश्र, मजहर उल हक अंसारी, विनय कुमार शुक्ला, सतीश चंद्र पांडेय एवं संतोष कुमार निर्वाचित हुए।

Gonda News:18वीं बार लगातार जिलाध्यक्ष बने अजीत सिंह, राधा मोहन चुने गए मंत्री

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

Gonda News:18वीं बार लगातार जिलाध्यक्ष बने अजीत सिंह, राधा मोहन चुने गए मंत्री

समस्त निर्वाचन प्रक्रिया प्रदेशीय मंत्री एवं निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार वर्मा की देखरेख में सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक साथियों एकता के बल पर हमें उपलब्धियां प्राप्त हैं। उन्हें हमें एकता के बल पर ही अक्षुण्ण रखना है एवं नई परलब्धियां प्राप्त करने हेतु अनवरत संघर्ष करना होगा। जिला मंत्री राधा मोहन पांडेय ने सभी शिक्षकों का आभार प्रकट कर किया एवं शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए उनका निराकरण कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संरक्षक बृजेश द्विवेदी, सहदेव सिंह, धर्मवीर सिंह, एसपी सिंह, डॉ पदम नाथ पांडे, अरुण कुमार सिंह, दीप नारायण सिंह, गोकर्ण तिवारी, एस नंदू, राधेश्वर तिवारी, जगत नारायण सिंह, राम नगीना यादव, गोविंद यादव, अमित कुमार यादव, गिरजा मिश्र, अनूप शुक्ला, सत्यवीर सिंह, जितेंद्र पांडेय, कौशल कुमार सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, रमेश चंद वर्मा, जयप्रकाश मिश्र आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : सिर्फ इतने रुपये जमा कर पा सकते हैं 5000 रुपये मासिक पेंशन, जानें कैसे

Gonda News:18वीं बार लगातार जिलाध्यक्ष बने अजीत सिंह, राधा मोहन चुने गए मंत्री

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

Gonda News:18वीं बार लगातार जिलाध्यक्ष बने अजीत सिंह, राधा मोहन चुने गए मंत्री

RELATED ARTICLES

Most Popular